bell-icon-header
TV न्यूज

कृष्णा अभिषेक के साथ लिपलॉक कर रही थीं कश्मीरा शाह, बीच में कूदीं प्रियंका चौधरी, लोग बोले- ‘घुसने की आदत नहीं गई’

kashmera shah liplock krushna abhishek: कश्मीरा शाह एक मशहूर अदाकारा हैं जो कि अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। ये अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। एक बार अदाकारा अपने बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल अदाकारा कैमरे के सामने पति कृष्णा अभिषेक के साथ रोमांटिक होती नजर आईं, जिसपर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं।

Feb 25, 2023 / 12:15 pm

Shweta Bajpai

kashmera shah

kashmera shah liplock krushna abhishek: मॉडल और डांसर कश्मीरा शाह अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। कश्मीरा गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं। दोनों की जोड़ी को खूब सराहा जाता है और अक्सर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाते नजर आते हैं। एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हाल ही में बिग बॉस की पार्टी मुंबई के बांद्रा इलाके में रखी गई थी। इस दौरान अभिषेक अपनी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ एक कार्यक्रम के दौरान स्पॉट किए गए। इस दौरान कश्मीरा काफी कैंडिड मूड में नजर आई और सभी के साथ कृष्णा को किस भी किया। मजे की बात ये है कि इस दौरान वहां बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट प्रियंका चौधरी भी नजर आईं। बिग बॉस की इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जिन पर लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं।
हाल ही में बिग बॉस की पार्टी मुंबई के बांद्रा इलाके में रखी गई थी। इस पार्टी में शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन, साजिद खान से लेकर सुम्बुल समेत तमाम बिग बॉस के स्टार्स देखने को मिले।

वहीं इस दौरान कश्मीरा शाह पैपराजी के सामने दिलकश पोज दे रही थीं कि अचानक से कृष्णा उन्हें लेने आ जाते हैं। पर कश्मीरा शाह बस इतने पर नहीं रुकतीं। वो कृष्णा को पकड़कर सबके सामने लिप किस कर लेती हैं। इसी बीच प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary ) भी यहां आ जाती हैं, जिसके बाद कश्मीरा उनके गाल पर भी किस करती हैं और तीनों साथ में पोज देते हैं।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान पर किए विवादित बयान पर बोले जावेद अख्तर

https://twitter.com/hashtag/BiggBoss16?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अब कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस पर लोग उन्हें तरह तरह की बातें भी सुना रहे हैं। कुछ लोगों ने तो ये भी कयास लगाए कि शायद कश्मीरा ने ड्रंक हैं।

वहीं एक यूजर ने तो गुस्से से कहा कि प्रियंका को दोनों के बीच आने की क्या जरूरत थी।

वहीं एक यूजर ने कहा बिग बॉस खत्म हो गया लेकिन प्रियंका की बीच में घुसने की आदत नहीं गई।
https://twitter.com/hashtag/KashmeraShah?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BiggBoss16?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
कश्मीरा भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। वैसे तो वो पहले बिग बॉस में नजर आई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस 14 में भी चैलेंजर बनकर आई थीं। जबकि वो बिग बॉस में गेस्ट बनकर तो कई बार आ चुकी हैं।

यह भी पढ़ें

तीसरी शादी करने जा रही हैं राखी सावंत?

Hindi News / Entertainment / TV News / कृष्णा अभिषेक के साथ लिपलॉक कर रही थीं कश्मीरा शाह, बीच में कूदीं प्रियंका चौधरी, लोग बोले- ‘घुसने की आदत नहीं गई’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.