bell-icon-header
TV न्यूज

देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शानवाज़ शेख के साथ मनाई अपनी पहली होली, कहा- ‘सईया हैप्पी होली’

Devoleena Celebrates First Holi After Marriage: देवोलीना भट्टाचार्जी अपने डेली सोप ‘साथ निभाना साथिया’ के लिए जानी जाती हैं और ‘बिग बॉस 13’ में एक प्रतियोगी के रूप में दिखाई दी थीं। हाल ही में, उन्होंने अपने पति शानवाज़ शेख के साथ अपने शादी के बाद की पहली होली के त्योहार की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Mar 07, 2023 / 02:47 pm

Archana Keshri

Devoleena Bhattacharjee celebrates her first Holi after marriage with her husband Shanwaaz Shaikh

Devoleena Celebrates First Holi After Marriage: होली का त्योहार आते ही बड़े और छोटे पर्दे के सेलिब्रिटी जमकर इसे एंजॉय करते नजर आने लगते हैं। सेलेब्स ने अपने फैंस को होली विश करना भी शुरू कर दिया है। इस कड़ी में टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने भी अलग अंदाज में सभी को होली की बधाई दी है। वहीं, साथ में देवोलीना ने पति शहनवाज संग अपना एक रोमांटिक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वे मस्ती में पति के साथ होली खेलती हुई नजर आ रही है। न्यूली वेड देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने पति शानवाज़ शेख के साथ अपनी पहली होली मनाई।

शादी के बाद देवोलीना ने पति संग खेली होली


‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ उर्फ एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शाहनवाज शेख के साथ पहली होली सेलिब्रेट की, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, “प्री वेडिंग शूट नहीं कर पाए तो क्या, अब सारे करुंगी। सईया हैप्पी होली।”
https://twitter.com/bunnyAmnansh/status/1633028862819938304?ref_src=twsrc%5Etfw

देवोलीना ने शेयर की होली की वीडियो


इसे अलावा एक और वीडियो उन्होंने शेयर करते हुए अपने फैंस को होली की बधाईयां दी है। इस वीडियो में देवोलीना अपने पति के पास रंगों से भरी मुट्ठी के साथ नजर आ रही थीं। देवोलीना को शानवाज़ के चेहरे पर रंग लगाते हुए देखा गया। इसके साथ ही उन्होंने होली के अवसर पर एक-दूसरे के जीवन भर खुशी और खुशी की कामना की।

यह भी पढ़ें

जेल में बंद सुकेश ने होली पर जैकलीन फर्नांडिस को किया याद, लिखा प्रेम पत्र


देवोलीना और उनके पति ने की ट्यूनिंग


इस वीडियो के साथ देवोलीना ने लिखा, ‘हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी होली’। साथ ही देवोलीना ने सेफ होली खेलने के लिए भी बोला है। वीडियो में देवोलीना को एक सफेद कुर्ता और पायजामा पहने देखा जा सकता है। तो वहीं शानवाज़ भी एक सफेद टी-शर्ट और जींस पहने दिखाई दिए।

वीडियो में रोमांटिक होता दिखा कपल


वीडियो में कपल एक-दूसरे के साथ रोमांटिक होता नजर आ रहा है। देवोलीना और शहनवाज का होली खेलते हुए रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा विषय बन गया है। इस वीडियो के साथ देवोलीना ने लिखा, ‘हमारी तरफ से आप सभी को हैप्पी होली’। हालांकि कुछ लोग धर्म से भी जुड़े कमेंट कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोग कपल के इस अंदाज को पसंद भी कर रहे है।

यह भी पढ़ें

‘बुरा न मानो, होली है’! बॉलीवुड के इन गानों में होली के दौरान बिना सहमति से छूने को दिया गया है बढ़ावा, घट चुकी हैं कई घटनाएं

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / TV News / देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी के बाद पति शानवाज़ शेख के साथ मनाई अपनी पहली होली, कहा- ‘सईया हैप्पी होली’

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.