bell-icon-header
TV न्यूज

Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट! दूसरे बच्चे की बनेंगी मां, खुद दिए हिंट

Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट? भारती सिंह का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि भारती सिंहजल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनेंगी।

मुंबईMay 03, 2024 / 02:41 pm

Kirti Soni

कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार हैं प्रेग्नेंट?

Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं इसके कयास लगाए जा रहे हैं। भारती सिंह के फैन पेज ने एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लिखा है कि गोला बड़ा भाई बनने जा रहा है। वीडियो के कमेंट बॉक्स में भर्ती सिंह के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।

भारती सिंह के व्लॉगस से मिली हिंट


भारती सिंह अपने व्लॉगस और पॉडकास्ट को लेकर सुर्खयों में बनी रहती हैं। भारती सिंह ने अपने कई सारे व्लॉगस में दूसरी बार मां बनने के बारे में बात करती रहती हैं। भारती सिंह को पति हर्ष के साथ अपने बच्चे गोला उर्फ लक्ष्य सिंह के लिए छोटा बच्चा या भाई-बहन लाने की बात करते हुए देखा गया है। भारती सिंह ने अपनी दोस्त जैस्मिन भसीन के साथ व्लॉग बनाया था। उस व्लॉग में भी कॉमेडियन ने दूसरी बार मां बनने के बारे में बात की थी

भारती सिंह दूसरी बार हैं प्रेगनेंट?

भारती सिंह का वायरल वीडियो यूट्यूब के किसी इवेंट का है। इस वीडियो में कॉमेडियन अपने बेटे गोले के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान भारती ने सफेद रंग की ढीली फ्रॉक पहने हुए हैं। इस वीडियो में भारती का पेट उभरा हुआ नजर आ रहा है जिसे देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। भारती सिंह की तरह से उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं दी गई है उनके फैंस बस कयास लगा रहे हैं।

भारती सिंह की होगी सर्जरी

भारती सिंह की इस समय तबीयत बिगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारती सिंह के पेट में पथरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक भारती सिंह के पथरी का ऑपरेशन किया जाएगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / TV News / Comedian Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट! दूसरे बच्चे की बनेंगी मां, खुद दिए हिंट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.