bell-icon-header
टोंक

Rajasthan Assembly Elections 2023 – निवाई में इस बार मतदान घटने से दलों में चिंता

निवाई विधानसभा चुनाव इस बार मतदान घटने से राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ गई है। कम मतदान से कई की हार-जीत पर असर पड़ेगा।
 

टोंकNov 26, 2023 / 06:38 pm

pawan sharma

Rajasthan Assembly Elections 2023 – निवाई में इस बार मतदान घटने से दलों में चिंता

निवाई विधानसभा चुनाव इस बार मतदान घटने से राजनीतिक दलों में चिंता बढ़ गई है। कम मतदान से कई की हार-जीत पर असर पड़ेगा। रिटर्रिंग ऑफिसर रविकांत ङ्क्षसह के निर्देशन में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान पत्रिका के जागों जनमत अभियान से प्रेरित होकर शनिवार को दूल्हा-दुल्हन, वृद्धजन, दिव्यांग, महिलाएं, युवक और युवतियां लोकतंत्र के उत्सव में मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे।
मतदाताओं ने बताया कि चुनाव आयोग के साथ साथ राजस्थान पत्रिका के जागों जनमत अभियान से मतदाताओं मतदान हेतु जागरूकता दिखाई दी है। उपखण्ड अधिकारी निवाई के निजी सहायक अरविन्द पाटीदार ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर निवाई विधानसभा क्षेत्र में 285 मतदान केंद्रों पर 2 लाख 84 हजार 500 मतदाता वोंट डालेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत ङ्क्षसह ने बताया कि निवाई विधानसभा क्षेत्र में 83 क्रिटिकल बूथ चिन्हित किए गए थे जिन पर अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा। विधानसभा चुनाव हेतु 121 पोङ्क्षलग बूथ पर वेव कांस्टिग हुई। तथा 28 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर के निर्देशन में मतदान प्रक्रिया सम्पन्न हुई।
निवाई विधानसभा क्षेत्र में आठ महिला बूथों को आकर्षक तरीके से सजाया गया। निवाई शहर में दिव्यांग मतदान केंद्र बनाया गया है, जहां दिव्यांग कार्मिक द्वारा मतदान की प्रक्रिया सम्पन्न करवाई गई। उन्होंने बताया कि निवाई ब्लॉक में 190 तथा पीपलू ब्लॉक में 95 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।
महिलाओं और युवतियों ने सेल्फी ली

विधानसभा क्षेत्र में निवाई शहर के करीब छह बूथ को दुल्हन की तरह सजाया गया। जहां महिलाओं और युवतियों जमकर सेल्फी ली। सुबह 11 बजे तक निवाई विधान सभा क्षेत्र में करीब 25 प्रतिशत मतदान हो चुका था। बूथों पर मतदाताओं का उत्साह व हौसला बढ़ाने के लिए उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Hindi News / Tonk / Rajasthan Assembly Elections 2023 – निवाई में इस बार मतदान घटने से दलों में चिंता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.