bell-icon-header
टॉलीवुड

ऐश्वर्या और उनके पति ने दिया एक-दूसरे को धोखा! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे दोनों, जानिए कैसे हुआ खुलासा

पिछले कई दिनों से तलाक को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धनुष और ऐश्वर्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मशहूर सिंगर सुचित्रा ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाली बात बताई है।

मुंबईMay 14, 2024 / 12:34 pm

Prateek Pandey

Aishwaryaa Rajinikanth And Dhanush

फेमस सिंगर सुचित्रा (Suchithra) ने दावा किया है कि ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष रिश्ते में एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे और उनके एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर थे। सुचित्रा ने ऐश्वर्या को एक बुरी मां तक बता दिया।

2022 में लिया था अलग होने का फैसला

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने साल 2022 में अपनी शादी खत्म करके अलग होने का फैसला किया और तलाक की अर्जी दी। दोनों के इस फैसले से परिवार के साथ फैंस भी परेशान हो गए थे। हालांकि ऐश्वर्या और धनुष के तलाक की वजह सामने नहीं आई और दोनों ने ही इस बारे में कोई बात नहीं की।
अब मशहूर सिंगर सुचित्रा (Suchithra) ने कुछ चौंका देने वाला खुलासा किया है। सुचित्रा का ऐसा दावा है कि धनुष और ऐश्वर्या ने शादी के दौरान एक-दूसरे को धोखा दिया है। दोनों ही एक-दूसरे को धोखा दे रहे थे और वो एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर में थे।
यह भी पढ़ें

ऐश्वर्या लेने जा रहीं पति से तलाक, क्या टूट जाएगा इस सुपरस्टार की बेटी का घर?

खराब मां हैं ऐश्वर्या रजनीकांत

सुचित्रा (Suchithra) ने यहां तक कहा कि दोनों एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे होने के बावजूद भी ऐश्वर्या और धनुष दूसरे लोगों के साथ डेट पर जाया करते थे। एक और खुलासा करते हुए सुचित्रा ने ऐश्वर्या को खराब मां बताया और कहा कि सिर्फ धनुष ही पिता का फर्ज निभा रहे हैं। सिंगर सुचित्रा और धनुष के बीच पिछले कई साल से रिश्ते अच्छे नहीं थे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Entertainment / Tollywood / ऐश्वर्या और उनके पति ने दिया एक-दूसरे को धोखा! एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में थे दोनों, जानिए कैसे हुआ खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.