टीकमगढ़ विधानसभा सीट पर एक बार फिर मुख्य मुकाबला भाजपा के मौजूदा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस प्रत्याशी यादवेन्द्र सिंह के बीच है। साल 2018 के विधानसभा चुनावों में भी इन दोनों ही नेताओं के बीच चुनावी मुकाबला हुआ था जिसमें भाजपा के राकेश गिरी ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 4 हजार 175 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। अब एक बार फिर से दोनों आमने-सामने हैं तो देखना ये है कि कौन किस पर भारी पड़ेगा ।
MP Election 2023 : एक चुनाव ऐसा भी..जब चुनावी मैदान में उतरे थे 5 महेन्द्र सिंह, मतदाता हो गए थे कंफ्यूज
टीकमगढ़ विधानसभा
टीकमगढ़ विधानसभा में 2 लाख 25 हजार 615 मतदाता हैं जो इस बार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 1 लाख 17 हजार 530 पुरुष और 1 लाख 8 हजार 62 महिला शामिल हैं। टीकमगढ़ सीट से ही भाजपा से पूर्व विधायक रहे केके श्रीवास्तव भी इस बार टिकट के दावेदार थे लेकिन जब पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बगावत कर दी। पूर्व विधायक की बगावत इलेक्शन पर क्या असर डालती है ये देखना भी दिलचस्प होगा।
पिछले दो चुनावों का मतदान प्रतिशत
साल 2018- 75.06% साल 2013- 72.65%MP Election 2023 : विधायक बनने के बाद कर्जदार हुए ये नेता, 5 साल में दोगुना हुआ कर्जा
टीकमगढ़ सीट का इतिहास
साल 2018 – भाजपा के राकेश गिरी ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 4 हजार 175 वोटों से हराया।
साल 2013 – भाजपा के केके श्रीवास्तव ने कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह को 16 हजार 889 वोटों से हराया।
साल 2008 – कांग्रेस के यादवेन्द्र सिंह ने भारतीय जनशक्ति पार्टी की उम्मीदवार उमा भारती को 9 हजार 828 वोटों से चुनाव हराया था।