bell-icon-header
मंदिर

परकोटा गणेशजी के सजी नौका विहार की झांकी, लगाया ऋतु फलों का भोग

जयपुर. चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में जेष्ठ की भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गणेशजी के जल विहार की झांकी सजाई गई। महंत राहुल शर्मा के सान्निध्य में सुबह प्रथम पूज्य गणेशजी का ऋतु फलों के रस से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। प्रथम पूज्य के सुगंधित जल के फव्वारें चलाकर […]

जयपुरMay 30, 2024 / 01:15 pm

Devendra Singh

परकोटा गणेशजी मंदिर में सजी जल विहार की झांकी।

जयपुर. चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में जेष्ठ की भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए गणेशजी के जल विहार की झांकी सजाई गई। महंत राहुल शर्मा के सान्निध्य में सुबह प्रथम पूज्य गणेशजी का ऋतु फलों के रस से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। प्रथम पूज्य के सुगंधित जल के फव्वारें चलाकर शीतलता प्रदान की। इसके बाद प्रथम पूज्य गणेशजी को फूल बंगला झांकी में विराजमान किया गया। युवाचार्य अमित शर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह गणेश जी चोला धारण कराकर मंदिर परिसर को मोगरे के फूलों सजाया गया। प्रथम पूज्य को ठंडी तासीर के फल बिल, आम, अनार, तरबूज, खरबूजा, कुल्फी का भोग लगाया गया। शाम को भजन संध्या हुई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को शरबत ठंडाई आदि प्रसाद का वितरण किया गया।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Temples / परकोटा गणेशजी के सजी नौका विहार की झांकी, लगाया ऋतु फलों का भोग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.