bell-icon-header
सुकमा

Sukma Naxalite Surrender: अमित शाह के दौरे के दिन 2 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, 8-8 लाख रुपए का था इनाम

CG Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा है। इस दौरे के मद्देनजर सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नक्सलियों के दो हार्डकोर साथियों ने सुरक्षाबलों के सामने सरेंडर किया है।

सुकमाAug 24, 2024 / 05:55 pm

Khyati Parihar

Sukma Naxalite Surrender: नक्सलियों की सबसे खतरनाक बटालियन पीएलजीए नंबर 1 में सक्रिय 2 हार्डकोर 8-8 लाख रुपए के इनामी नक्सलियों ने पुलिस एवं सीआरपीएफ अधिकारियों के समक्ष बिना हथियार के सरेंडर किया। समर्पित दोनों नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल थे।
मडक़म मुख्या (22) मडक़म सन्ना (35) ने समर्पण किया है। शुक्रवार को दोनों समर्पित नक्सलियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। सीआरपीएफ 219 वाहिनी के सेकंड कमान अधिकारी नीरज कुमार सिंह, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार एवं निरीक्षक शिवानंद तिवारी थाना प्रभारी सुकमा के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।
यह भी पढ़ें

Amit Shah CG Visit: नक्सली खात्मे के लिए आज लिखी जाएगी स्क्रिप्ट, अमित शाह इन अहम बिंदुओ पर करेंगे चर्चा, देखिए

आत्मसमर्पित नक्सलियों को कपड़ा एवं प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपए कैश प्रदान किया गया। दोनों को पुनर्वास नीति का लाभ मिलेगा। बताया गया कि मडक़म मुया वर्ष 2020 से कोंटा एरिया (Naxalite Surrender) कमेटी दल सदस्य व वर्ष 2020 माह नवम्बर से अब तक बटालियन नम्बर 1 कम्पनी नम्बर 2 प्लाटून नंबर 2 सेक्शन बी के पार्टी सदस्य के रूप सक्रिय था।वहीं मडक़म सन्ना वर्ष 2009 में जगरगुण्डा एरिया कमेटी सदस्य के रूप शामिल हुआ शा।

इससे सम्बन्धित खबरें यहां पढ़े

1. नक्सलियों के डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर, बताई ये बड़ी वजह…

छत्तीसगढ़ में इन दिनों लगातार नक्सलियों के सरेंडर होने की खबर सामने आ रही है। पुलिस के बढ़ते प्रभाव और माओवादी उन्मूलन अभियान जल्द नक्सलगढ़ खत्म होगा। यहां पढ़े पूरी खबर
2. पहली बार सरेंडर नक्सली बने पुलिस आरक्षक, गोलीबारी छोड़ अब करेंगे देश की सेवा

पहली बार सरेंडर नक्सली पुलिस आरक्षक बन गए हैं। पूर्व नक्सली दिवाकर और तीजू नक्सल संगठन में सक्रिय थे। ये एमएमसी (महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़) नक्सल जोन में सक्रिय थे। यहां पढ़े पूरी खबर…

Hindi News / Sukma / Sukma Naxalite Surrender: अमित शाह के दौरे के दिन 2 हार्डकोर नक्सलियों का सरेंडर, 8-8 लाख रुपए का था इनाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.