bell-icon-header
सुकमा

CG Naxalist: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 8 नक्सली गिरफ्तार, हथियार सहित विस्फोटक बरामद

CG Naxalist: सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में 8 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में विस्फोटक सामग्री प्लांट करते थे।

सुकमाSep 15, 2024 / 09:33 am

Shradha Jaiswal

CG Naxalist: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में 8 नक्सलियों को विस्फोटक सामग्री के साथ सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार में एक मिलिशिया कमांडर पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार नक्सली, सुरक्षा बलों के आने-जाने वाले मार्ग में विस्फोटक सामग्री प्लांट करते थे।
CG Naxalist: सभी गिरफ्तार नक्सलियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। नक्सली सुकमा जिले जगरगुंडा के हैं। इनमें मुचाकी लखमा, कुंजाम देवा , उईका हुर्रा, कलमु विज्जा, एक लाख की इनामी मुचाकी पाला, सन्नु, मुचाकी सुदरू, कलमू चैतु, जगरगुंडा थाना के सुकमा जिले के निवासी है।
यह भी पढ़ें

Amit Shah CG Visit: केंद्रीय गृहमंत्री शाह बोले, गोली चलाने वाले नक्सलियों को उनकी ही भाषा में जवाब दें

CG Naxalist: मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

दूसरी ओर सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुमालपाड़ के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से हथियार सहित विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। मारे गए नक्सली पर पांच लाख का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार इलाके में नक्सलियों (Naxalist) की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग करने के लिए सुरक्षा बल की संयुक्त पार्टी रवाना की गई थी। इस दौरान चिंतागुफा थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्चिंग करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान सुरक्षा बल के जवानों के साथ तुमालपाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। जवानों ने नक्सलियों के गोलीबारी का जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी, दोनों और से भीषण गोलीबारी हुई, जिसके बाद नक्सली भाग खड़े हुए। सर्चिंग करने पर जवानों को एक नक्सली शव एवं हथियार बरामद हुए।

Hindi News / Sukma / CG Naxalist: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी सहित 8 नक्सली गिरफ्तार, हथियार सहित विस्फोटक बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.