scriptकरगिल वार की हीरो रही बोफोर्स तोप का स्थान ले रही धनुष आर्टिलरी गन | Dhanush artillery gun is replacing the Bofors gun which was the hero of Kargil war | Patrika News
पत्रिका विशेष

करगिल वार की हीरो रही बोफोर्स तोप का स्थान ले रही धनुष आर्टिलरी गन

करगिल युद्ध के समय 1999 में भारतीय सेना के लिए गेम चेंजर साबित हुई स्विट्जरलैंड की बोफोर्स कम्पनी की एफएच-77 तोप यानी 155 आर्टिलरी गन को भारतीय सेना अब स्वदेशी धनुष तोप से प्रतिस्थापित कर रही है।

जोधपुरJul 26, 2024 / 04:32 pm

Patrika Desk

करगिल वार की हीरो रही बोफोर्स तोप का स्थान ले रही धनुष आर्टिलरी गन
करगिल युद्ध के समय 1999 में भारतीय सेना के लिए गेम चेंजर साबित हुई स्विट्जरलैंड की बोफोर्स कम्पनी की एफएच-77 तोप यानी 155 आर्टिलरी गन को भारतीय सेना अब स्वदेशी धनुष तोप से प्रतिस्थापित कर रही है। मध्यप्रदेश के जबलपुर िस्थत गन कैरिज फैक्ट्री इसका उत्पादन कर रही है।

बोफोर्स ने ऐसे किया कमाल

करगिल क्षेत्र लद्दाख का दूसरा बड़ा शहर है, जहां तापमान -60 डिग्री तक चला जाता है। यहां ऊंचाई 5500 मीटर तक है। मई 1999 में पाकिस्तानी सेना और आतंकवादी यहां घुसपैठ कर गए थे और ऊंचाई से गोले बरसा रहे थे। तब आर्मी ने बोफोर्स तोप की 4 रेजिमेंट यानी 72 तोपें लगाई, जिन्होंने दिन-रात फायर करके घुसपैठियों को खदेड़ा और पैदल सेना के लिए रास्ता बनाया। बोफोर्स तोप 90 डिग्री तक 35 किलोमीटर तक मार कर रही थी और 12 सैकण्ड में तीन गोले  दागे जा रहे थे। कुल मिलाकर 155 एमएम की इस तोप से 69 हजार 800 गोले दागे गए।

35 साल पहले आई थी अंतिम तोप

सेना को 1987 में स्वीडन से बोफोर्स तोप मिली थी। तोप में खरीद का विवाद होने के बाद सेना ने कोई नई तोप नहीं खरीदी। कुछ समय पहले के-9 थंडर वज्र के लिए कोरिया से करार हुआ था।

धनुष की ताकत बोफोर्स से अधिक

धनुष 155 गुणा 45 एमएम कैलिबर की तोप है, जबकि बोफोर्स 155 गुणा 39 एमएम की है। धनुष की स्ट्राइक रेंज 38 किलोमीटर है। अधिकतम यह 47 किलोमीटर तक फायर कर सकती है, जबकि बोफोर्स 35 किलोमीटर तक ही फायर करती है। यह बोफोर्स तोप से 11 किलोमीटर अधिक दूर तक निशाना लगा सकती है। इसके जरिए रात में भी निशाना लगाया जा सकता है। धनुष के 81 फीसदी पुर्जे भारत में ही बने हैं।

कब क्या हुआ

– 1987 में बोफोर्स तोप सेना में शामिल

– 2011 में स्वदेशी तोप निर्माण का लक्ष्य

– 155 एमएम 45 केलीबर की धनुष तोप तैयार

– 2012 में ही धनुष का पहला प्रोटोटाइप बनाया
– 06 तोप आर्मी को 2019 में दी गई  

– 114 तोप का ऑर्डर दिया है रक्षा मंत्रालय ने

Hindi News/ Patrika Special / करगिल वार की हीरो रही बोफोर्स तोप का स्थान ले रही धनुष आर्टिलरी गन

ट्रेंडिंग वीडियो