scriptआखिर क्यों जरूरी है छिंदवाड़ा का दूसरा जिला जुन्नारदेव | Patrika News
समाचार

आखिर क्यों जरूरी है छिंदवाड़ा का दूसरा जिला जुन्नारदेव

राज्य शासन ने कलेक्टर से अभिमत मांगा है। देखा जाए तो छिंदवाड़ा जिले से अभी पांढुर्ना अलग हुआ है। जुन्नारदेव को जिला बनाया गया तो दूसरी बार छिंदवाड़ा टूट जाएगा।

छिंदवाड़ाJul 26, 2024 / 01:00 pm

manohar soni

छिंदवाड़ा.जुन्नारदेव को जिला बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर राज्य शासन ने कलेक्टर से अभिमत मांगा है। देखा जाए तो छिंदवाड़ा जिले से अभी पांढुर्ना अलग हुआ है। जुन्नारदेव को जिला बनाया गया तो दूसरी बार छिंदवाड़ा टूट जाएगा।
जानकारी के अनुसार मप्र शासन के राजस्व विभाग के अवर सचिव ने कलेक्टर छिंदवाड़ा को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय के पत्र को संलग्र कर भेजा है। इस पत्र में जुन्नारदेव को नवीन जिला बनाए जाने के संबंध में प्रतिवेदन मांगा गया है। इस पत्र के आने के बाद जुन्नारदेव कन्हान अंचल के नेता-कार्यकर्ता सक्रिय हो गए हैं। वे लम्बे समय से जुन्नारदेव को जिला घोषित करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस पत्र पर खलबली मची हुई है। हालांकि क्षेत्रीय विधायक सुनील उइके दोहरा रहे हैं कि उन्होंने कई बार विधानसभा में जुन्नारदेव को जिला बनाने का मामला उठाया था। इस पर राजस्व मंत्री ने ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं होना बताया था। फिलहाल वे जिले की मांग पर अडिग है। कन्हान बचाओ मंच जुन्नारदेव के बंटी साहू ने भी जुन्नारदेव को जिला बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को दिया था। इस पर कलेक्टर से जानकारी मांगी गई है।
…..
इसलिए जरूरी है जुन्नारदेव जिला

1.जुन्नारदेव विधानसभा में जुन्नारदेव, दमुआ और तामिया आ रही है। जिसमें जनपद पंचायत जुन्नारदेव और तामिया है। इसके अलावा नगर पालिका जुन्नारदेव व दमुआ है।
2.जुन्नारदेव कोयलांचल में कन्हान एरिया का मुख्यालय है, जिसके अधीन कोयला खदानें संचालित हो रही है।
3.जुन्नारदेव में 97 पंचायत और तामिया में करीब 55 पंचायतें है, जिनकी वर्तमान जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा से दूरी करीब 150 किमी है।
  • वर्तमान में पांच थाने जुन्नारदेव, दमुआ, नवेगांव, तामिया और माहुलझिर हैं।
    5.जुन्नारदेव की अनुमानित आबादी 3.40 लाख है। जबकि वोटर संख्या 2.25 लाख है।
    6.पहले जुन्नारदेव व दमुआ दो विधानसभा हुआ करती थी। इनमें वर्ष 2008 में दमुआ को समाप्त कर दिया गया।
    ………

Hindi News/ News Bulletin / आखिर क्यों जरूरी है छिंदवाड़ा का दूसरा जिला जुन्नारदेव

ट्रेंडिंग वीडियो