scriptअसिस्टेंट डायरेक्टर पति की प्रताड़ना से अफसर ने की आत्महत्या, मां पर भी केस | Patrika News
समाचार

असिस्टेंट डायरेक्टर पति की प्रताड़ना से अफसर ने की आत्महत्या, मां पर भी केस

Puja Thapak महिला अफसर के असिस्टेंट डायरेक्टर पति पर केस दर्ज किया गया है।

भोपालJul 16, 2024 / 07:32 pm

deepak deewan

Case filed against PRO Puja Thapak husband Nikhil Dubey

Case filed against PRO Puja Thapak husband Nikhil Dubey

Case filed against PRO Puja Thapak husband Nikhil Dubey मध्यप्रदेश की एक महिला अफसर ने आत्महत्या कर ली। जनसंपर्क संचालनालय में सहायक निदेशक पूजा थापक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। इस मामले में अब महिला अफसर के असिस्टेंट डायरेक्टर पति पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पूजा थापक ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की थी। पूजा के परिजनों ने पति और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने का आरोप लगाया। इस पर पति के साथ ही पूजा की सास पर भी केस दर्ज किया गया है।
जनसंपर्क विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर पूजा थापक, प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रह्लाद पटेल की पीआरओ की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं। 33 वर्षीय पूजा थापक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। इस सुसाइड मामले में गोविंदपुरा पुलिस ने पूजा के पति निखिल दुबे और सास के खिलाफ दहेज हत्या, क्रूरता और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें :शादी में आने से कर दिया इंकार, फिर अंबानी परिवार ने किया कुछ ऐसा कि दौड़े आए पंडित धीरेंद्र शास्त्री

मृतक अफसर पूजा थापक के पति निखिल दुबे नायब तहसीलदार हैं। वर्तमान में वह मध्यप्रदेश के टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट में असिस्टेंट डायरेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस ने पूजा थापक के परिजनों के बयानों के आधार पर पति और सास पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पर्याप्त सबूत भी जुटा लिए हैं।
मृतका पूजा थापक और निखिल दुबे ने 2022 में शादी की लेकिन बाद मेें दोनों में अनबन रहने लगी। 9 जुलाई को दंपत्ति में विवाद हुआ जिसके बाद पूजा ने फांसी लगा ली थी। पुलिस के अनुसार पूजा के परिजनों ने बताया कि उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पूजा की शादी में हमने 45 लाख रुपए खर्च किए। शादी के बाद एक फ्लैट भी दिया।
यह भी पढ़ें : एमपी में प्राइवेट स्कूलों पर फीस लौटाने पर जबर्दस्त सख्ती, 15 जुलाई से सभी स्कूल बंद

पुलिस ने पूजा थापक के पति निखिल दुबे और उनकी मां पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Hindi News/ News Bulletin / असिस्टेंट डायरेक्टर पति की प्रताड़ना से अफसर ने की आत्महत्या, मां पर भी केस

ट्रेंडिंग वीडियो