scriptDelhi Rains: भारी बारिश से एक बार फिर दिल्ली पानी-पानी, कहीं जलजमाव से रास्ता बंद तो कहीं लंबा ट्रैफिक जाम, देखें तस्वीरें | Delhi Rain imd Alert traffic jam NCR aaj ka mausam road blocked Water logging heavy rains | Patrika News
राष्ट्रीय

Delhi Rains: भारी बारिश से एक बार फिर दिल्ली पानी-पानी, कहीं जलजमाव से रास्ता बंद तो कहीं लंबा ट्रैफिक जाम, देखें तस्वीरें

Rain Alert Delhi: सावन (Sawan 2024) आने के बाद देशभर के कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली में आज सुबह से ही गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश (Heavy Rain) से दिल्ली में हर जहग पानी-पानी हो गया हैं देखिए इन तस्वीरों में-

नई दिल्लीJul 26, 2024 / 08:38 am

Akash Sharma

Delhi Heavy Rain Alert

Delhi Heavy Rain Alert

Rain Alert Delhi: सावन आने के बाद देशभर के कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। बादल अब राजधानी में जमकर बरस रहे हैं। दिल्ली में आज सुबह से ही गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि दिल्ली और NCR क्षेत्र में अगले दो घंटों के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना है।
Delhi traffic jam
दिल्ली के सीमापुरी, दिलशाद गार्डन, पटेल नगर और बुराड़ी जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बारिश के कारण कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। वहां वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है।
delhi heavy rains imd alert
घंटों तक हुई झमाझम बारिश की वजह से एक बार फिर पूरी दिल्ली दरिया में तब्दील होती नजर आ रही है। भारी बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है।
IMD Alert rain
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक्स को जानकारी दी कि दिल्ली और NCR क्षेत्रों में अगले दो घंटों के दौरान अधिक बारिश होने की संभावना है। ट्रैफिक जाम में फंसे दिखे लोग।
Delhi rain update
धौला कुआं, दिल्ली कैंट, रोहिणी, नांगलोई, मायापुरी, राजा गार्डन, पंजाबी बाग, करोल बाग, कनाट प्लेस, इंडिया गेट, चाणक्यपुरी, मोती बाग, लाजपत नगर, सफदरजंग, लोधी रोड, बारापुला, ITO, प्रगति मैदान, पीतमपुरा, शाहदरा, वसंत कुंज, RK पुरम, हौजखास में जमकर बारिश हुई।
delhi monsoon weather upadte
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए Red Alert जारी किया है। आज दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें: मनाली में बादल फटने से आई बाढ़… उत्तराखंड से लेकर गुजरात तक मची तबाही, 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Hindi News/ National News / Delhi Rains: भारी बारिश से एक बार फिर दिल्ली पानी-पानी, कहीं जलजमाव से रास्ता बंद तो कहीं लंबा ट्रैफिक जाम, देखें तस्वीरें

ट्रेंडिंग वीडियो