यह भी पढ़ें
Mumbai Weather: मुंबई में बारिश रुकी, लेकिन खतरा बरकरार! स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट पर प्रशासन
जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई होने वाली FYBA और FY BCom (सेमेस्टर-1) परीक्षा अब 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीँ, FY BSc आईटी (सेमेस्टर 2) की परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। FY BAF (सेमेस्टर 1) और FYBSc कंप्यूटर साइंस (सेमेस्टर 2) की आज होने वाली परीक्षा 18 जुलाई (दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक) को होगी। जबकि MMS सेमेस्टर 2 एग्जाम 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार (8 जुलाई) को होने वाली परीक्षाओं को भी टाल दिया गया था। 8 जुलाई की परीक्षाएं अब 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इन सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र पहले जैसे हो रहेंगे। बता दें कि मौसम विभाग ने आज मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसलिए मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज परीक्षाएं नहीं करवाने का फैसला किया था। लेकिन शियर ज़ोन (Shear Zone) के प्रभाव से मुंबई समेत उपनगरों में बारिश थम गई है।