scriptमुंबई यूनिवर्सिटी ने भारी बारिश के चलते स्थगित की परीक्षा, नया शेड्यूल जारी | Mumbai University exam postpone due to heavy rain new dates announced | Patrika News
राज्य

मुंबई यूनिवर्सिटी ने भारी बारिश के चलते स्थगित की परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

Mumbai University Exam : मौसम विभाग ने आज मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसलिए मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज परीक्षाएं नहीं करवाने का फैसला किया था।

मुंबईJul 09, 2024 / 07:11 pm

Dinesh Dubey

Mumbai University exams 2024 Date and Time : मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश के पूर्वानुमान के कारण मुंबई यूनिवर्सिटी में आज (9 जुलाई) होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई। इसके बाद अब परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा कर दी गई है।
यह भी पढ़ें

Mumbai Weather: मुंबई में बारिश रुकी, लेकिन खतरा बरकरार! स्कूल-कॉलेज बंद, अलर्ट पर प्रशासन

जानकारी के मुताबिक, 9 जुलाई होने वाली FYBA और FY BCom (सेमेस्टर-1) परीक्षा अब 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी। वहीँ, FY BSc आईटी (सेमेस्टर 2) की परीक्षा 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।
FY BAF (सेमेस्टर 1) और FYBSc कंप्यूटर साइंस (सेमेस्टर 2) की आज होने वाली परीक्षा 18 जुलाई (दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक) को होगी। जबकि MMS सेमेस्टर 2 एग्जाम 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मूसलाधार बारिश के चलते सोमवार (8 जुलाई) को होने वाली परीक्षाओं को भी टाल दिया गया था। 8 जुलाई की परीक्षाएं अब 13 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इन सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र पहले जैसे हो रहेंगे।

बता दें कि मौसम विभाग ने आज मुंबई, मुंबई उपनगरों, ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसलिए मुंबई यूनिवर्सिटी ने आज परीक्षाएं नहीं करवाने का फैसला किया था। लेकिन शियर ज़ोन (Shear Zone) के प्रभाव से मुंबई समेत उपनगरों में बारिश थम गई है।

Hindi News/ State / मुंबई यूनिवर्सिटी ने भारी बारिश के चलते स्थगित की परीक्षा, नया शेड्यूल जारी

ट्रेंडिंग वीडियो