प्रदेश में नई सरकार दिसंबर 2023 में बनी। लगभग 6 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार (Rajasthan Cabinet Expansion) फिलहाल नहीं हो सका है। अटकलें थी कि लोकसभा चुनाव के बाद इसका विस्तार किया जाएगा। जो कि अब खत्म हो चुका है। ऐसे में मंत्रिमंडल का विस्तार कर बीजेपी उन सीटों को भी साधने का प्रयास करेगी जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
बदला जा सकता है राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट के गठन के बाद बीजेपी राजस्थान में प्रदेश स्तर पर संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी में है। प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बदलाव हो सकता है। मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को बदलकर बीजेपी राज्य में नए समीकरण साध सकती है। जानकारी के मुताबिक, सीपी जोशी राज्य की सोशल इंजीनियरिंग में फिट नहीं बैठ रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ब्राह्मण हैं। जोशी भी ब्राह्मण हैं। ऐसे में पार्टी जोशी के स्थान पर नए चेहरे को ला सकती है।
Rajasthan Politics: राजस्थान के इन दो नेताओं की कहानी एक जैसी, पहले हारे; जब जीते तो सीधा मंत्री पद मिला
पूर्व सीएम वसुंधरा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को पार्टी एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अगर वसुंधरा राजे के चेहरे को आगे किया जाता तो लोकसभा चुनाव के नतीजे बीजेपी के लिए और बेहतर हो सकते थे। ऐसे में वसुंधरा राजे की वापसी हो सकती है। भजनलाल कैबिनेट के विस्तार में वसुंधरा राजे के करीबी विधायकों को तवज्जो मिल सकती है।