scriptRajasthan Monsoon: इन्द्रदेव मेहरबान, राजस्थान के इस जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश | Rajasthan Monsoon: Indradev is kind, this district of Rajasthan received heavy rain for 24 hours | Patrika News
दौसा

Rajasthan Monsoon: इन्द्रदेव मेहरबान, राजस्थान के इस जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश

लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के दौसा जिले में दो दिन से इन्द्रदेव मेहरबान हैं। जिले के सबसे बड़े मोरेल बांध में अब जलभराव बढ़कर 15.3 फीट हो गया है।

दौसाJul 26, 2024 / 03:10 pm

Santosh Trivedi

rain in dausa
दौसा। लंबे इंतजार के बाद राजस्थान के दौसा जिले में दो दिन से इन्द्रदेव मेहरबान हैं। झमाझम बारिश से सूखे की मार झेल रहे जिले की तस्वीर में सुधार नजर आने लगा है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटे में दौसा शहर में करीब 8 इंच बरसात दर्ज की गई है। इससे आसपास के तालाब-बांध आदि में भी पानी की आवक हुई है। ग्रामीण इलाकों में खेत तरबतर हो गए हैं। इससे किसानों में खुशी छा गई। खरीफ की फसलों को जीवनदान मिला है।
जिला मुख्यालय पर बुधवार रात करीब तीन बजे से गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे तक झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। कॉलोनियों के मार्गों व मुख्य सड़कों ने दरिया का रूप ले लिया। सदर थाना, बजरंग मैदान, बायपास के आसपास बसी कॉलोनियों सहित कई मोहल्लों में जलभराव से आमजन को परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। पानी निकासी के उचित इंतजाम नहीं करने से नगर परिषद के प्रति भी लोगों में नाराजगी है।

बांध-तालाबों में आया पानी

जिले के सबसे बड़े मोरेल बांध में अब जलभराव बढ़कर 15.3 फीट हो गया है। माधोसागर में 5.6, झिलिमिली 2.6, गेटोलाव 1, सिनोली 5.3, जगरामपुरा 3.6, सिंथोली 1.5, भांकरी 4, नामोलाव 5 व हुड़ला बांध में 1.10 फीट जलभराव हुआ है। मोरेल नदी भी 0.06 के गेज पर बह रही है।

श्रद्धालुओं ने झरने का लुत्फ उठाया


देवगिरी पर तड़के नीलकंठ महादेव मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं ने बारिश से बह निकले झरनों का लुत्फ उठाया। पहाड़ी मार्ग पर जगह-जगह से झरने के रूप में पानी बहा, जिसके नीचे लोग नहाने लगे। इसी तरह किले की सीढ़ियों पर भी तीव्र गति से पानी आया, जहां दर्जनों लोग जमा होकर आनंद उठाते नजर आए।

Rajasthan Rain: DAUSA जिले में कहां-कितनी बारिश (एमएम)


स्थान——————माप
बांदीकुई—————-63
दौसा——————197
लालसोट—————160
महुवा—————–70
मोरेल डेम————-77
राहुवास—————107
रेडिया डेम————-35
सैंथल सागर————35
सिकराय—————24
बहरावण्डा————-28
बैजूपाड़ा————–11
बसवा—————-115
भांडारेज————–116
कुण्डल—————38
लवाण—————-78
मंडावर—————11
नांगल राजावतान——–75
निर्झरना————–36
रामगढ़ पचवारा——–113
सैंथल—————66
( बुधवार सुबह 8 से गुरुवार सुबह 8 बजे तक बीते 24 घंटों में हुई बारिश के आंकड़े)

यह भी पढ़ें

हर महीने मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, जानिए आप कैसे उठा सकते हैं फायदा

Hindi News/ Dausa / Rajasthan Monsoon: इन्द्रदेव मेहरबान, राजस्थान के इस जिले में 24 घंटे में हुई झमाझम बारिश

ट्रेंडिंग वीडियो