scriptMonsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून अब बनाएगा इतिहास, इतना बरसेगा कि पिछले कई सालों का तोड़ देगा रिकॉर्ड | Monsoon in Chhattisgarh 2024 to spread from June 16 | Patrika News
भिलाई

Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून अब बनाएगा इतिहास, इतना बरसेगा कि पिछले कई सालों का तोड़ देगा रिकॉर्ड

Monsoon in Chhattisgarh 2024: अब अच्छी बारिश के बाद ही तपिश और उमस में कमी आने की संभावना है।

भिलाईJun 18, 2024 / 10:43 am

Shrishti Singh

Monsoon in Chhattisgarh 2024 - Heavy rain in 2 days
Monsoon in Chhattisgarh 2024: मानसून देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचकर अच्छी बारिश करा रहा है, लेकिन छत्तीसगढ़ प्रवेश के बाद भी इसकी सक्रियता कम है। छत्तीसगढ़ में मानसून अपने तय समय से चार दिन विलंब से चल रहा है।

मानसून अभी बीजापुर में स्थित है, जिसके धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए 18 जून की रात तक रायपुर और दुर्ग संभाग तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। पहले अनुमान लगाया गया था कि 17 जून से दुर्ग जिला सहित पूरे संभाग में बारिश की गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी लेकिन छत्तीसगढ़ में मानसून की गति बस्तर के पहुंचने के बाद थोड़ी धीमी हो गई।

मौसम विभाग ने कहा है कि का कहना है कि अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज होगी। एक-दो डिग्री की कमी तो अगले 24 घंटे में ही आ जाएगी। रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है।

फिलहाल दुर्ग जिले में अधिकतम तापमान सामान्य से लगभग दो डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान भले ही 40 डिग्री के नीचे रहा, लेकिन फील टेम्प्रेचर 43 डिग्री के बराबर महसूस हुआ। हवा में घुली नमी की वजह से दुर्ग जिले में उमस की मात्रा काफी बढ़ी हुई है।

मौसम वैज्ञानिक कहते हैं अब अच्छी बारिश के बाद ही तपिश और उमस में कमी आने की संभावना है। रात के तीन बजे भी तापमान में मामूली गिरावट है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री पर स्थिर है। इस वजह से रात को भी गर्म हवाएं और तेज उमस का अहसास हो रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून जैसे ही पैर पसारेगा, रात में हवाएं ठंडी हो जाएंगी।

Monsoon in Chhattisgarh 2024: कहां कितना रहा तापमान

माना एयरपोर्ट – 41.2

बिलासपुर 41.6

पेंड्रारोड 40.0

अंबिकापुर 42.0

जगदलपुर 31.8

दुर्ग 39.9

राजनांदगांव 40.5

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा का कहना है कि दुर्ग और रायपुर संभाग में 17-18 जून तक मानसून के पहुंचने की संभावना है। अभी मानसून बीजापुर में है, जो लगातार आगे बढ़ रहा है। शुक्रवार से तापमान में मामूली गिरावट संभावित है।

Hindi News / Bhilai / Monsoon in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में मानसून अब बनाएगा इतिहास, इतना बरसेगा कि पिछले कई सालों का तोड़ देगा रिकॉर्ड

ट्रेंडिंग वीडियो