scriptShani Ki Sade Sati: साल 2025 में होगा शनि का गोचर, मीन और मेष राशि वालों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किस ढैया | Shani Ki Sade Sati Shani Ki Dhaiya Shani Gochar Prabhav Saturn transit Pisces in 2025 big change in Pisces Aries people life know who will be affected by Sade Sati who by Dhaiya | Patrika News
धर्म/ज्योतिष

Shani Ki Sade Sati: साल 2025 में होगा शनि का गोचर, मीन और मेष राशि वालों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किस ढैया

Shani Ki Sade Sati Shani Ki Dhaiya: शनि ग्रह हर ढाई साल में अपनी राशि बदलता है। इसी शनि गोचर से शनि की साढ़ेसाती और ढैया की दशा भी राशियों से बदल जाती है। शनि देव का अगला राशि परिवर्तन साल 2025 में होगा। इससे मेष राशि में साढ़ेसाती शुरू होगी, यहां जानिए किस राशि पर लगेगी ढैया और क्या होगा शनि गोचर का प्रभाव (Shani Gochar Prabhav)

भोपालJul 12, 2024 / 06:15 pm

Pravin Pandey

Shani Ki Sade Sati

Shani Ki Sade Sati: साल 2025 में होगा शनि का गोचर, मीन और मेष राशि वालों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किस ढैया

मीन राशि में शनि गोचर का प्रभाव

Shani Sadesati Shani Ki Dhaiya: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जनवरी 2023 में शनि कुंभ राशि में आए हैं। अब साल 2025 में शनि गोचर करेंगे। मान्यता के अनुसार शनि जिस राशि में भ्रमण कर रहे होते हैं, उसके आगे की और एक घर पीछे की राशि साढ़ेसाती से प्रभावित होती है। वर्तमान में शनि साढ़ेसाती का प्रभाव कुंभ, मकर और मीन राशियों में है। अगले साल 29 मार्च 2025 में शनि मीन राशि में आ जाएंगे। यहां शनि 3 जून 2027 तक रहेंगे। मीन राशि में शनि का गोचर मीन राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी दिलवा सकता है। इससे इनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

मेष राशि पर साढ़साती के पहले चरण का प्रभाव

मीन राशि में शनि गोचर से मेष राशि पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। इसके बाद इस राशि के व्यक्तियों को नकारात्मक प्रभाव झेलने पड़ेंगे, शनि की बुरी नजर से इन राशियों को चुनौतियों का सामना करना होगा। इस समय से मीन राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण और कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का तीसरा चरण शुरू होगा।
ये भी पढ़ेंः

Shani Vakri Diwali: 15 नवंबर तक 3 राशियों का हो सकता है कायापलट, करियर कारोबार में दिवाली तक झेलना होगा शनि देव का कोप

इन राशियों पर शुरू होगी ढैया, कष्टकारी होंगे ढाई साल

वहीं अभी कर्क और वृश्चिक राशियों पर ढैया चल रही है। जब शनि अपनी राशि बदलेंगे तो मकर राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिलेगी और वृश्चिक और कर्क राशि वालों को ढैया से मुक्ति मिलेगी। जबकि सिंह और धनु राशि के जातकों पर ढैया शुरू होगी। इससे अगले ढाई साल इन राशियों को परेशानियों का साना करना पड़ेगा।

मेष राशि

शनि की साढ़े साती: 29 मार्च 2025 से 31 मई 2032 तक।
शनि की ढैया: 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 और 12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक।

वृषभ राशि

शनि की साढ़ेसाती: 3 जून 2027 से 13 जुलाई 2034 तक।
शनि की ढैया: 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक।

मिथुन राशि

शनि की साढ़ेसाती: 8 अगस्त 2029 से 27 अगस्त 2036 तक।
शनि की ढैया: 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक।

ये भी पढ़ेंः

july ke bachche kaise hote hain: कूल पर मूडी होते हैं जुलाई में जन्मे लोग, इनमें कमाल की होती हैं खूबियां, जानें माली हालत
ये भी पढ़ेंः

Jagannath Rath Yatra: रथयात्रा से पहले एकांतवास में क्यों जाते हैं भगवान जगन्नाथ, ये है रहस्य

कर्क राशि

शनि की साढ़ेसाती: 31 मई 2032 से 22 अक्टूबर 2038 तक।
शनि की ढैया: 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 और 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक।

सिंह राशि

शनि की साढ़ेसाती: 13 जुलाई 2034 से 29 जनवरी 2041 तक।
शनि की ढैय्या: 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 तक से12 दिसंबर 2043 से 8 दिसंबर 2046 तक।

कन्या राशि

शनि की साढ़ेसाती: 27 अगस्त 2036 से 12 दिसंबर 2043 तक।
शनि की ढैया: 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक।
ये भी पढ़ेंः

Das Mahavidya Mantra: ये हैं दस महाविद्या के मूल मंत्र, इनके जाप से मिलती है हर सिद्धि

तुला राशि

शनि की साढ़ेसाती: 22 अक्टूबर 2038 से 8 दिसंबर 2046 तक।
शनि की ढैया: 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2033 तक।

वृश्चिक राशि

शनि की साढ़ेसाती: 28 जनवरी 2041 से 3 दिसंबर 2049 तक।
शनि की ढैया: 29 अप्रैल 2022 से 29 मार्च 2025 और 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 तक।

धनु राशि

शनि की साढ़ेसाती: 12 दिसंबर 2043 से 3 दिसंबर 2049 तक।
शनि की ढैया: 29 मार्च 2025 से 3 जून 2027 और 13 जुलाई 2034 से 27 अगस्त 2036 तक।
ये भी पढ़ेंः

इस काम को एक दिन के लिए भी भूले तो 18 साल के लिए बंद हो जाएगा जगन्नाथ मंदिर, जानें रहस्य

मकर राशि

शनि की साढ़ेसाती: 26 जनवरी 2017 से 29 मार्च 2025 तक।
शनि की ढैया: 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 और 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक।

कुंभ राशि

शनि की साढ़ेसाती: 24 जनवरी 2020 से 3 जून 2027 तक।
शनि की ढैया: 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक।

मीन राशि

शनि की शनि की साढ़े साती: 29 अप्रैल 2022 से 8 अगस्त 2029 तक।
शनि की ढैया: 31 मई 2032 से 13 जुलाई 2034 और 29 जनवरी 2041 से 12 दिसंबर 2043 तक।

Hindi News/ Astrology and Spirituality / Shani Ki Sade Sati: साल 2025 में होगा शनि का गोचर, मीन और मेष राशि वालों की लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किस ढैया

ट्रेंडिंग वीडियो