bell-icon-header
श्री गंगानगर

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

जगह जगह मार्ग में बने स्वागत द्वारों पर पुष्प वर्षा कर संगत को जलपान, हलवा व चने आदि के प्रसाद का वितरण किया गया

श्री गंगानगरNov 26, 2023 / 06:11 pm

Ajay bhahdur

केसरीसिंहपुर में गुरुनानक प्रकाश पर्व पर निकले नगर कीर्तन की अगवानी करते पांच प्यारे

केसरीसिंहपुर. श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर रविवार को निकले नगर कीर्तन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। फरीदसर के गुरुद्वारा सिंह सभा से च्च्बोले सो निहाल सतश्री अकालच्च् के जयकारों के बीच निकले नगर कीर्तन का मार्ग में अनेक जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी, अगवानी करते पांच प्यारे, मार्ग को झाड़ू से साफ करती महिलाएं, गतका पार्टी के हैरतंगेज करतब, गुरु जस का गुणगान करते रागी ढाड़ी जत्थे ने नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। जगह जगह मार्ग में बने स्वागत द्वारों पर पुष्प वर्षा कर संगत को जलपान, हलवा व चने आदि के प्रसाद का वितरण किया गया। विभिन्न मार्गों की परिक्रमा के बाद नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारा में पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान गुरुद्वारा में अटूट लंगर की सेवा की गई । प्रकाश उत्सव पर चल रहे धार्मिक कार्यक्रमों का समापन सोमवार को पाठ के भोग के साथ होगा। इससे पहले सजे दीवान में रागी, ढाड़ी जत्थे गुरु जस का गुणगान करेंगे। इसे लेकर साध संगत में भारी उत्साह है।

Hindi News / Sri Ganganagar / गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.