scriptNitin Gadkari : जम्मू कश्मीर में रफ्तार पकड़ेगी विकास परियोजनाएं | Patrika News
खास खबर

Nitin Gadkari : जम्मू कश्मीर में रफ्तार पकड़ेगी विकास परियोजनाएं

Nitin Gadkari : श्रीनगर राजभवन में सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की।

जम्मूJun 17, 2024 / 07:17 pm

Deendayal Koli

Nitin Gadkari
1/4
Nitin Gadkari : श्रीनगर राजभवन में सोमवार को जम्मू कश्मीर में विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह सहित, मुख्य सचिव अटल डुल्लू सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
Nitin Gadkari
2/4
बैठक में अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के साथ ही 29 जून से 19 अगस्त तक सुचारू तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की समीक्षा भी की गई। इसके अलावा विभिन्न हाईवे और टनल प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा की गई।
Nitin Gadkari
3/4
इसके अलावा बैठक में लद्दाख में जोजिला सुरंग की समीक्षा की गई। यह परियोजना सर्दियों में राजमार्ग बंद होने की स्थिति से निपटने के लिए लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के बीच साल भर सड़क संपर्क प्रदान करेगी।
Nitin Gadkari
4/4
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का राजभवन में स्वागत किया। लोकसभा चुनाव के बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के रूप में अपनी भूमिका फिर से संभालने के बाद यह नितिन गडकरी की जम्मू कश्मीर में पहली बैठक है।

Hindi News / Photo Gallery / Special / Nitin Gadkari : जम्मू कश्मीर में रफ्तार पकड़ेगी विकास परियोजनाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.