bell-icon-header
खास खबर

पेड़ के पत्तों से तैयार हो रही खाद, पौधों के आ रही काम

हैरिटेज नगर निगम पत्तों से खाद बना रहा है। तीन पार्कों से इसकी शुरुआत की गई है। भविष्य में सभी पार्कों में इस तरह की जैविक खाद बनाने की योजना है।

जयपुरJun 11, 2024 / 03:31 pm

Ashwani Kumar

जयपुर। हैरिटेज नगर निगम पार्कों में पेड़ के पत्तों से खाद बनाने का काम कर रहा है। इस खाद का उपयोग नए पौधों में लगाने में किया जा रहा है। व्यापक स्तर पर होने वाले पौधरोपण में भी इसी जैविक खाद का निगम उपयोग करेगा।
निगम ने स्वयं सहायता समूह के सहयोग से टीम पार्कों में जैविक खाद बनाने का काम शुरू किया है।
उद्यान शाखा उपायुक्त सरोज ढाका ने बताया कि आदर्श नगर के शहीद भगत सिंह पार्क, कल्पना चावला पार्क और शास्त्री नगर में राजस्थान पुलिस अकादमी स्थित पार्क में जैविक खाद तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूरी प्रकिया से खाद तैयार कर रही है। प्रत्येक पार्क में दस — दस महिलाओं का समूह काम कर रहा है। तीनों पार्क में अब तक करीब 2 टन के करीब खाद तैयार की जा चुकी है।
Spe

  • सबसे पहले महिलाएं पार्क में गिरी हुई पेड़ की पत्तियों को एकत्र करती हैं और आस पास के पार्कों से भी पत्तियां लेकर आती हैं।
  • अन्य कचरे को पत्तियों से निकलकर साफ किया जाता है।
  • शेडर मशीन से जैविक प्रक्रिया से खाद को तैयार किया जाता है। इसमें कैमिकल की जगह दही, बेसन आदि विधि अनुसार मिलाया जाता है।
  • इसके बाद तेज धूप में सुखाया जाता है। फिर दोबारा छानकर पैकिंग कराई जाती है।
  • खाद को बनाने में करीब 25 से 25 दिन का समय लगता है। पूरी तरह से जैविक प्रक्रिया अपनाई जाती है।
सभी पार्कों में है खाद बनाने की योजना
तीन पार्कों से इसकी शुरुआत की है। जल्द ही निगम के अन्य पार्कों में भी खाद तैयार कराई जाएगी। जो खाद पौधरोपण के बाद बचेगी, उसको किफायती दर पर आमजन के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।
-अभिषेक सुराणा, आयुक्त, नगर निगम हेरिटेज

Hindi News / Special / पेड़ के पत्तों से तैयार हो रही खाद, पौधों के आ रही काम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.