bell-icon-header
खास खबर

Lok Sabha Elections 2024: पाली व जालोर में खिला कमल, चौधरी तीसरी बार जीते

पाली व जालोर लोकसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा का कमल खिला। हालांकि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पिछली बार जीतने वाली भाजपा इस बार क्लीन स्वीर नहीं कर सकी है। देश के आंकड़ों में भी भाजपा 240 सीटों के आस-पास है। जबकि कांग्रेस इस बाद छलांग लगाकर 100 सीटों के करीब पहुंच […]

पालीJun 04, 2024 / 04:36 pm

Rajeev

प्रदेश में भाजपा अभी 14 सीटों पर आगे

पाली व जालोर लोकसभा सीट पर एक बार फिर भाजपा का कमल खिला। हालांकि प्रदेश की सभी 25 सीटों पर पिछली बार जीतने वाली भाजपा इस बार क्लीन स्वीर नहीं कर सकी है। देश के आंकड़ों में भी भाजपा 240 सीटों के आस-पास है। जबकि कांग्रेस इस बाद छलांग लगाकर 100 सीटों के करीब पहुंच गई है। सबसे बड़ा उलट फिर उत्तर प्रदेश में हुआ है, जहां इंडिया गठबंधन ने एनडीए गठबंधन से ज्यादा सीटें जीती है। राजस्थान में भी भाजपा को करीब 8 सीटों का नुकसान हो रहा है। प्रदेश की हॉट सीटों में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा सीट पर रोमांचक मुकाबला है। जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत अभी आगे चल रहे हैं।

चौथी बार भाजपा का दबदबा

जालोर-सिरोही सीट पर लगातार चौथी बार भाजपा का दबदबा रहा है। वहां पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत मैदान में थे। जिनसे भाजपा के लुम्बाराम आगे चल रहे है। उधर, हॉट सीट बाड़मेर में भाजपा तीसरे नम्बर पर पहुंच गई है। जबकि उस सीट के​ लिए भाजपा ने काफी दमखम लगाया था। नागौर में आरएलबी व कांग्रेस का गठबंधन भारी पड़ा। राजसमंद सीट पर भाजपा की महिमा सिंह ने कांग्रेस को हरा दिया है।

पाली में इतने मतों का है अंतर

पीपी चौधरी, भाजपा: 749880

संगीता बेनीवाल, कांग्रेस: 505393

मतों का अंतर: 244487

जालोर-सिरोही में ​िस्थति

लुम्बारामभाजपा: 796783

वैभव गहलोत कांग्रेस: 595240

अंतर: 201543


Hindi News / Special / Lok Sabha Elections 2024: पाली व जालोर में खिला कमल, चौधरी तीसरी बार जीते

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.