bell-icon-header
खास खबर

Lok Sabha Elections 2024 : देश में सबसे पहले खुला भाजपा का खाता..राजस्थान से महिला प्रत्याशी इतने लाख वोटों से जीतीं

देश में सबसे पहले भाजपा की जीत का खाता खुला है।

जयपुरJun 04, 2024 / 02:39 pm

Manish Chaturvedi

जयपुर। देश में सबसे पहले भाजपा की जीत का खाता खुला है। इसकी शुरूआत राजस्थान से हुई है। जहां सबसे पहले जयपुर शहर की भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा ने 331767 वोट से जीत हासिल की है। मंजू शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास को हराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित ने मंजू शर्मा को जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।
प्रदेश में सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव को लेकर मतगणना हो रही है। अधिकांश सीटों पर भाजपा प्रत्याशी बढ़ते बनाए हुए है। भाजपा प्रत्याशी मंजू शर्मा मतगणना स्थल पर पहुंची। उन्होंने जयपुर शहर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने अपनी बेटी और बहन को प्यार के साथ जमकर आशिर्वाद दिया है। वह जयपुर शहर के विकास के लिए हमेशा आगे बढ़कर काम करेगी। जयपुर शहर को नंबर वन बनाने का काम होगा। चाहे वह टयूरिस्ट सेक्टर हो या दूसरे सेक्टर। स्वच्छता की बात हो या कोई भी बात हो। जयपुर का हर क्षेत्र में विकास किया जाएगा।
जब उनसे पूछा गया कि भाजपा चार सौ पार सीट को लेकर कह रही थी। लेकिन रूझानो को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है। इस पर मंजू शर्मा ने कहा कि अभी मतगणना जारी है। अभी थोड़ा रूकिए, पूरे नतीजे आने दीजिए। देखते जाओ, क्या होता है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Special / Lok Sabha Elections 2024 : देश में सबसे पहले खुला भाजपा का खाता..राजस्थान से महिला प्रत्याशी इतने लाख वोटों से जीतीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.