scriptनगरपालिका के सामने कचरा डालकर किया प्रदर्शन | Patrika News
खास खबर

नगरपालिका के सामने कचरा डालकर किया प्रदर्शन

नगरपालिका कार्यालय के सामने बुधवार को कचरा डालकर स्थानीय लोगों के साथ आठ दिन से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।

बूंदीMay 08, 2024 / 07:01 pm

पंकज जोशी

नगरपालिका के सामने कचरा डालकर किया प्रदर्शन

देई नगरपालिका के सामने कचरा डालकर प्रदर्शन करते हुए।

देई. नगरपालिका कार्यालय के सामने बुधवार को कचरा डालकर स्थानीय लोगों के साथ आठ दिन से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। शहर के बाजारों गलियों से कचरा ट्रोली में भरकर नगरपालिका के सामने डालकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि पिछले बुधवार से सफाई कर्मचारी 11 माह का बकाया वेतन दिलाने की मांग को लेकर हड़ताल पर है। जिससे शहर मे जगह-जगह पर कचरा जमा है।
नगरपालिका प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त करने को लेकर कोई ठोस कार्रवाही नहीं की जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। इसलिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन के दौरान कचरा डालकर विरोध जताया। ग्राम पंचायत से नगरपालिका बनने के बाद से अब तक यह पांचवी बार हड़ताल है।
हड़ताल के कारण नालियां गंदगी से अटी हुई है ओर सड़कों पर कचरा फैला रहता है जो हवा के साथ उडकर घरों दूकानों में जाता है। सफाई नहीं होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। आकाश मितल,सुनील जैन,नितेश वैष्णव ने शहर में फोंगिग करवाने की मांग की है। सफाई कार्मिक पप्पूलाल ने बताया कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

Hindi News/ Special / नगरपालिका के सामने कचरा डालकर किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो