जानकारी के मुताबिक, आग की लगने की खबर लगते ही मौके पर एसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया है। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। अभी पांच घायलों को सिंगरौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक घायल को NTPC और एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें जानकारी सामने आई है कि एक ही परिवार के आठ लोग झुलसे हैं। कलेक्टर का कहना है कि बिल्डिंग की परमिशन की जांच करवाएंगे।