Weather Forecast: हिमालय के तराई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का दो दिन से सीकर में असर नजर आ रहा है। सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई। उत्तरी हवाएं चलने के कारण फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही।
सीकर•Dec 21, 2023 / 05:01 pm•
Akshita Deora
Rajasthan Weather Update: हिमालय के तराई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का दो दिन से सीकर में असर नजर आ रहा है। सर्द हवाएं चलने के कारण तापमान में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट आई। उत्तरी हवाएं चलने के कारण फतेहपुर में सीजन की सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद आगामी दिनों में सर्दी तेज होगी। सीकर में बुधवार सुबह आंशिक कोहरा छाया। फसलों पर ओस की बूंदे जमी नजर आई। हवाओं की रफ्तार में कमी के बाद भी दिन में ठिठुरन रही। फतेहपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री और सीकर में अधिकतम तापमान डिग्री 21.5 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में बादल छाए रहने की संभावना है।
Hindi News / Sikar / फिर बदलेगा मौसम, IMD ने की जोरदार भविष्यवाणी, इन जिलों में हुआ बारिश का अलर्ट जारी