सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग में पदोन्नति और शिक्षकों का समायोजन नहीं होने की वजह से नई भर्तियों में पेंच उलझा हुआ है। अकेले शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद खाली हैं, लेकिन एक भी पद की नई विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। सरकार ने इस साल बजट में एक लाख पदों पर भर्तियों का दावा किया था।
ऐसे में युवाओं को 28 से अधिक विभागों में होने वाली भर्तियों का इंतजार है। हालांकि इस साल होने वाली आरएएस, सीईटी सहित अन्य परीक्षाओं से बेरोजगारों को थोड़ी राहत भी मिली है।
यह भी पढ़ें
1 नवंबर से इन लोगों को नहीं मिलेगा फ्री गेहूं! कट जाएगा राशन कार्ड से नाम; जानें क्यों?
इन भर्तियों से राहत भी
आरएएस भर्ती: 733 पद- सरकार की ओर से आरएएस भर्ती को हरी झंडी दी जा चुकी है। आरएएस भर्ती की तैयारी में दस लाख से अधिक युवा जुटे हैं। इस बार 733 पदों पर नई भर्ती होने की संभावना है। पिछली भर्ती में 972 पद शामिल थे। सीईटी: 13.26 लाख ने कराया पंजीयन- कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से सीईटी की तैयारी शुरू कर दी है। सीईटी के लिए इस बार पिछली भर्ती के मुकाबले ज्यादा 13.26 लाख पंजीयन हुए हैं। खास बात यह है कि इस साल की सीईटी में नकारात्मक मार्किंग नहीं होगी। इसके जरिए 10 से अधिक विभागों में नौकरी दी जानी है।
यह भी पढ़ें
राजस्थान में अब ठेकेदारों की खैर नहीं: खराब सड़कें बनाने पर मिलेगी ये सजा, UDH मंत्री ने किया ऐलान
इनका भी इंतजार…
चिकित्सा अधिकारी व सीएचओ भर्ती : नई सीएचओ की भर्ती का दो लाख युवाओं को इंतजार है। चिकित्सा अधिकारी के 1200 से अधिक पदों के लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से बेरोजगारों को राहत है। नर्सिंग सेक्टर के युवाओं को नई नर्सिंग ऑफिसर, रेडियोग्राफर सहित अन्य भर्तियों का इंतजार है। तीनों ग्रेड की शिक्षक भर्ती : नई सरकार ने तीनों ग्रेड में शिक्षक भर्ती कराने की घोषणा की जा चुकी है। शिक्षा विभाग में एक लाख से अधिक पद खाली है। बेरोजगारों को व्याख्याता, वरिष्ठ अध्यापक, तृतीय श्रेणी अध्यापक सहित अन्य पदों पर भर्ती का इंतजार है। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रदेश में 15 लाख से अधिक युवा तैयारी में जुटे हैं।
चतुर्थ श्रेणी व सफाई कर्मचारी : पिछली सरकार के समय शुरू हुई सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित हो चुकी है। ऐसे युवाओं को इस भर्ती की नई गाइडलाइन का इंतजार है। वहीं प्रदेश में लंबे अर्से बाद होने वाली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है।