यदि 720 में से 720 परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले विद्यार्थियों की बात की जाए तो राजस्थान 11 विद्यार्थियों के साथ देश में सिरमौर है। आठ अभ्यर्थियों के साथ तमिलनाडु दूसरे और 7 विद्यार्थियों के साथ महाराष्ट तीसरे स्थान पायदान पर रहा है। बेटों से ज्यादा डॉक्टरी के पेशे में कॅरियर बेटियां देख रही है। इस साल पर परफेक्ट स्कोर हासिल करने वाले होनहारों में राजस्थान की चार बेटियां भी शामिल है। पिछले साल नीट में साढ़े ग्यारह लाख से अधिक बेटियां शामिल हुई जिसमें से साढ़े छह लाख बेटियों ने नीट क्वालीफाई की। इस साल की बात करें तो लगभग 13.34 लाख छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई। इनमें से 7.69 लाख बेटियों ने नीट क्वालीफाई कर रेकॉर्ड बनाया है।
बेरोजगारी दर कम, इसलिए चाह ज्यादा
एक्सपर्ट का कहना है कि डॉक्टरी के क्षेत्र में बेरोजगारी दर काफी कम होने की वजह से युवाओं का क्रेज बढ़ रहा है। इसके अलावा कई युवा डॉक्टरी के साथ सिविल सर्विस को कॅरियर बनाने के लिए भी इस फील्ड से होकर गुजरना चाह रहे हैं। पिछले साल राजस्थान से जहां 145824 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस साल राजस्थान के 174893 विद्यार्थियों ने नीट में पंजीयन कराया था।किस साल नीट में कितने पंजीयन…
2019: 1519375 2020: 15974352021: 1614777 2022: 1872343
2023: 2087462 2024: 2406079
राजस्थान के युवा ऐसे लहरा रहे परचम
किस साल कितने क्वालीफाई2024 : 1.21 लाख
2023 : 1.00 लाख
2022 : 0.82 लाख
2022 : 0.82 लाख
एक्सपर्ट व्यू….
देशभर में डॉक्टरी के सपने पालने वाले युवाओं की संख्या बढ़ी है। इसमें राजस्थान के युवा भी पीछे नहीं है। किसी दौर में दिल्ली व गुजरात सहित कई राज्यों से टॉपर आने की परम्परा रही है। पिछले कुछ सालों में राजस्थान के युवाओं ने मेहनत के दम पर टॉपर्स सूची में नाम जगह बनाना शुरू कर दिया है। टॉपर विद्यार्थियों में से राजस्थान के 11 विद्यार्थियों की नीट में पहली रैंक भी है। डॉक्टरी के पेशे की तरफ लगातार युवाओं का रूझान बढ़ना राजस्थान के लिए अच्छा संकेत है। चिकित्सकों की कमी दूर होने से स्वास्थ्य का ढांचा भी सुधरेगा। – डॉ. पीयूष सुण्डा, कॅरियर काउसंलर, सीकर
अंडमान-निकोबार: 612 आन्धप्रदेश: 43858
अरुणाचलप्रदेश: 2570 असम: 21085
बिहार: 74773 चंडीगढ़: 2541
छत्तीसगढ़: 22344 दादर व नगर हवेली: 694
दमन: 694
किस राज्य के कितने विद्यार्थी पास
राज्य व केन्द्रशासित परिणाम प्रतिशतअंडमान-निकोबार: 612 आन्धप्रदेश: 43858
अरुणाचलप्रदेश: 2570 असम: 21085
बिहार: 74773 चंडीगढ़: 2541
छत्तीसगढ़: 22344 दादर व नगर हवेली: 694
दमन: 694
दिल्ली: 46794
गोवा: 2586 गुजरात: 57197
हरियाणा: 34347 हिमाचल प्रदेश: 12079
जम्मू-कश्मीर: 24565 झारखंड: 20541
कर्नाटक: 89088 केरल: 86681
लक्ष्यदीप: 181 मध्यप्रदेश: 60073
महाराष्ट्र: 142665 मणिपुर: 5859
मेघालय: 1837 मिजोरम: 1179
नागालैण्ड: 1934 उड़ीसा: 32617
पांडिचेरी: 3431
गोवा: 2586 गुजरात: 57197
हरियाणा: 34347 हिमाचल प्रदेश: 12079
जम्मू-कश्मीर: 24565 झारखंड: 20541
कर्नाटक: 89088 केरल: 86681
लक्ष्यदीप: 181 मध्यप्रदेश: 60073
महाराष्ट्र: 142665 मणिपुर: 5859
मेघालय: 1837 मिजोरम: 1179
नागालैण्ड: 1934 उड़ीसा: 32617
पांडिचेरी: 3431
पंजाब: 15743
राजस्थान: 121240 सिक्किम: 804
तमिलनाडूं: 89426 तेलगांना: 47371
त्रिपुरा: 2399 उत्तरप्रदेश: 165047
उत्तराखंड: 12422 पश्चिम बंगाल: 63135
लद्दाख: 619 अन्य: 5638
यह भी पढ़ें : नीट के इतिहास में पहली बार राजस्थान के 11 स्टूडेंट्स का कमाल, 720 में से 720 अंक लाकर रचा इतिहास
राजस्थान: 121240 सिक्किम: 804
तमिलनाडूं: 89426 तेलगांना: 47371
त्रिपुरा: 2399 उत्तरप्रदेश: 165047
उत्तराखंड: 12422 पश्चिम बंगाल: 63135
लद्दाख: 619 अन्य: 5638
यह भी पढ़ें : नीट के इतिहास में पहली बार राजस्थान के 11 स्टूडेंट्स का कमाल, 720 में से 720 अंक लाकर रचा इतिहास