up weather update: नया पश्चिमी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले 48 घंटे में मौसम एक बार फिर करवट लेगा। मौसम विभाग ने जबरदस्त कोहरा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया। समूचा यूपी कोहरे की चादर से ढकने की संभावना है। अगले 48 घंटे में पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम की फुहारें पड़ सकती हैं। यानी 5 दिसंबर को मौसम विभाग ने बारिश होने का अनुमान जताया है। हालांकि इससे पहले मौसम विभाग ने यूपी में 2 दिसंबर को बारिश होने की चेतावनी जारी किया था। इस दौरान यूपी के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से ठंड में इजाफा हुआ है। अगले दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। 5 दिसंबर के बाद तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। इस समय रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई चल रही है। अधिकांश किसानों ने नमी के लिए खेतों की सिंचाई कर दिया था। यदि बारिश होती है, तो इस बार गेहूं की बुवाई काफी प्रभावित होने की संभावना है। रविवार को दिन में मौसम साफ रहा लेकिन शाम ढलते ही ठंड बढ़ने के साथ जबरदस्त कोहरा गिरने लगा।
जानिए यूपी के जिलों में तापमान गोंडा में अधिकतम 28 न्यूनतम 15, हवा 6kmph बलरामपुर 28 न्यूनतम 15, हवा 6kmph बहराइच अधिकतम 26 न्यूनतम 12.6 हवा 8kmph श्रावस्ती अधिकतम28 न्यूनतम 16 हवा 5kmph
वाराणसी अधिकतम28 न्यूनतम 14 हवा 7kmph जौनपुर अधिकतम29 न्यूनतम 20 हवा 8 भदोही अधिकतम29 न्यूनतम 15 हवा 6kmph मिर्ज़ापुर अधिकतम 28 न्यूनतम 14 हवा 6kmph गाज़ीपुर अधिकतम 28 न्यूनतम 15 हवा 3kmph
गोरखपुर अधिकतम28 न्यूनतम 13 हवा 4kmph कुशीनगर अधिकतम 27 न्यूनतम 13 हवा 5kmph देवरिया अधिकतम 29 न्यूनतम 16 हवा 6kmph इसके अलावा यूपी के इन जिलों में 21 डिग्री सेल्सियस से लेकर 29 डिग्री सेल्सियस के बीच में अधिकतम रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। इनमें मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद