bell-icon-header
शिवपुरी

नागिन के फेर में दो कोबरा सर्प में एक घंटे हुआ संघर्ष, सर्पमित्र ने बचाई दोनो की जान

नागिन के फेर में दो कोबरा सर्प में एक घंटे हुआ संघर्ष, सर्पमित्र ने बचाई दोनो की जानकाफी देर तक चलती रही लड़ाई, मौके पर लग गई लोगों की भीड़

शिवपुरीOct 25, 2023 / 01:57 pm

sanuel Das

नागिन के फेर में दो कोबरा सर्प में एक घंटे हुआ संघर्ष, सर्पमित्र ने बचाई दोनो की जान


नागिन के फेर में दो कोबरा सर्प में एक घंटे हुआ संघर्ष, सर्पमित्र ने बचाई दोनो की जान
काफी देर तक चलती रही लड़ाई, मौके पर लग गई लोगों की भीड़
नरवर। जिले के नरवर स्थित ग्राम पंचायत कोंडर स्थित एक किसान के खेत में अचानक से दो कोबरा सर्प आपस में लडऩे लगे। पास में एक नागिन भी थी। लोगों ने मामले की सूचना सर्पमित्र सलमान पठान को दी जिसके बाद मौके पर आए सलमान ने जैसे-तैसे दोनो सर्प अलग किए और एक घायल सर्प का इलाज भी किया। बाद में दोनो सर्प सलमान ने पकड़ लिए और अपने घर पर रख लिए। बाद में इनको जंगल में छोड़ा जाएगा, जबकि नागिन अपनी बामी के अंदर चली गई। बताया जा रहा है कि नागिन के लिए ही दोनो सर्प आपस में लड़ाई कर रहे थे।
जानकारी के मुताबिक कोंडर गांव निवासी वीरेन्द्र गुर्जर के खेत पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे दो कोबरा सर्प आपस में लडऩे लगे। दोनो की तेज फूफकार आसपास मौजूद लोग भी सुन रहे थे। मामले की सूचना किसान वीरेन्द्र ने नरवर निवासी सर्पमित्र सलमान पठान को दी। इस पर से मौके पर पहुंचे सलमान ने दोनो सर्प जो आपस में लड़ रहे थे, उनको पकड़ा। वही एक सांपो की बामी के पास एक नागिन भी बैठी थी जो कि बामी के अंदर चली गई। सलमान ने बताया कि दोनो सर्प अलग-अलग प्रजाति के होकर कोबरा है। इनमें एक सर्प इंडियन स्पेक्टीकल जबकि दूसरा इंडियन रेप कोबरा है। दोनो की काफी जहरीले सर्प है और इनके काटने पर चंद मिनिटो में व्यक्ति की मौत हो सकती है। सलमान ने बताया कि वैसे यह सर्प आपस में लड़ते नही है, लेकिन नागिन पर अपना हक जताने के फेर में इन दोनो के बीच में यह संघर्ष हुआ। इसमें एक सर्प घायल भी हुआ, जिसका सलमान ने इलाज भी किया। अभी दोनो सर्प सलमान ने अपने घर पर रखे है। बाद में एक साथ इन सभी सांपो को जंगल में छोड़ा जाएगा।

Hindi News / Shivpuri / नागिन के फेर में दो कोबरा सर्प में एक घंटे हुआ संघर्ष, सर्पमित्र ने बचाई दोनो की जान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.