bell-icon-header
शिवपुरी

Bharat Jodo Nyay Yatra : MP में बोले राहुल- ‘इजरायल में हथियार बन रहे, सील अडाणी की, आज देवास में खाट पंचायत

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में राहुल ने पुलिसकर्मी की नेम प्लेट पढ़कर कहा, डीएस सिकरवार, आप जो रायफल लिए हो या तो 9 एमएम की पिस्तौल मिलती है, वो पहले हमारे देश की सरकारी फैक्ट्री में बनती थी…अब उस पर अडाणी का नाम प्रिंट होकर आ रहा है। अडाणी के नाम से बनने वाले हथियार इजरायल की कंपनी बना रही है…

शिवपुरीMar 05, 2024 / 09:48 am

Sanjana Kumar

Bharat Jodo Nyay Yatra in MP: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को शिवपुरी से शुरू हुई। माधव चौक पर राहुल ने वाहन से सभा को संबोधित किया। पुलिसकर्मी की नेमह्रश्वलेट पढ़कर बोले- डीएस सिकरवार, आप जो रायफल लिए हो या तो 9 एमएम की पिस्तौल मिलती है, वो पहले हमारे देश की सरकारी फैक्ट्री में बनती थी। अब उस पर अडाणी का नाम प्रिंट होकर आ रहा है। अडाणी के नाम से बनने वाले हथियार इजरायल की कंपनी बना रही है। उसमें पार्टनर अडाणी को बना दिया है। यानी हमारे देश में सरकारी फैक्ट्री में रायफलपिस्तौल बनाने वाले घर बैठ गए। रोजगार इजरायल, चीन को दिया जा रहा है। अब तो कारतूस से लेकर ड्रेस व शूज में भी अडाणी का नाम ही प्रिंट होकर आएगा। यात्रा देर शाम ब्यावरा पहुंची। शेरपुरा गांव में उन्होंने खाट पंचायत की।

 

1. रामचंद्र, राजगढ़ : भाजपा खेती को लाभ का धंधा का नारा देती है, पर किसान परेशान हैं।

राहुल: हमारी सरकार आती है तो किसानों को खेती का वह दाम मिलेगा जो मेहनत में लग रहा है।

2. राजेंद्र धाकड़, रतलाम: जब भी किसानों की फसल आती है तो तेल का आयात करने लगते हैं, प्याज की फसल आती है तो निर्यात बंद कर देते हैं। हमें सही दाम नहीं मिलता। ऐसे में लोग किसानी की तरफ कैसे जाएंगे?

राहुल: आप चाहते हैं कि 10 साल बाद हमारा लक्ष्य यह हो कि आप या हमारे बच्चे अधिकारी या कर्मचारी नहीं, बल्कि किसान बनें, तो ऐसा ही होगा।

शिवपुरी से यात्रा रवाना हुई तो एक युवक यात्रा के बीच में मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे किनारे किया।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से कहा, केपी के साथ अन्याय हुआ है। वे योद्धा हैं। केपी के कांग्रेस प्रत्याशी होने का सवाल टाल दिया।

शेरपुरा गांव के नाइट हॉल्ट कै्प में भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद को अंदर नहीं घुसने दिया। राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह की भी सुरक्षा एजेंसी ने नहीं सुनी। इस वाकये का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं मसूद का कहना है कोई परेशानी नहीं हुई। लिस्ट में नाम नहीं था, जिससे पूछा गया और एक मिनट बाद ही मुझे उन्होंने बुला लिया गया। नाथ नहीं दिखे यात्रा के दौरान कमलनाथ नहीं दिखे। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया कि नाथ की बहन का ऑपरेशन है, इसलिए वे यात्रा में मौजूद नहीं हैं।

यात्रा मंगलवार दोपहर मक्सी होते हु़ए सोनकच्छ विधानसभा से देवास जिले में प्रवेश करेगी। विजयागंज मंडी होते हुए उज्जैन जाएगी।
उज्जैन: मंगलवार को राहुल महाकाल के दर्शन करेंगे। इसके बाद रोड शो होगा।

Hindi News / Shivpuri / Bharat Jodo Nyay Yatra : MP में बोले राहुल- ‘इजरायल में हथियार बन रहे, सील अडाणी की, आज देवास में खाट पंचायत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.