मुख्यमंत्री का ये कार्यक्रम शहर के शिवपुरी रोड स्थित नगरपालिका के ऑडिटोरियम भवन में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जारी कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे भोपाल से हेलिकॉप्टर से रवाना होंगे और दोपहर 1.15 बजे श्योपुर पहुंचेंगे। इसके बाद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे वे वापस भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जाट ने बताया कि मुख्यमंत्री भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम और लाड़ली बहना धन्यवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर संजय कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ.रायसिंह नरवारिया ने भाजपा नेताओं के साथ मिलकर ऑडिटोरियम और हेलीपेड की व्यवस्थाओं का आंकलन किया।