bell-icon-header
शाहडोल

वरमाला लिए खड़ा रहा दूल्हा और दुल्हन प्रेमी के साथ भागी, जानें पूरा मामला

बेवफा निकली दुल्हन, सात फेरों से पहले प्रेमी के साथ हुई फरार..खाली हाथ लौटी बारात

शाहडोलFeb 17, 2023 / 04:28 pm

Shailendra Sharma

शहडोल. डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ घोड़ी पर सवार होकर दूल्हे राजा अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए पहुंचे। बारात का स्वागत सत्कार हुआ और वरमाला के लिए दूल्हा स्टेज पर दुल्हन का इंतजार करता रहा लेकिन तभी दूल्हे के अरमानों पर उस वक्त पानी फिर गया। दरअसल वरमाला से पहले ही दुल्हनिया अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई जैसे ही दुल्हन के भागने की खबर फैली तो घरवालों और बारातियों दोनों ही हैरान रह गए। दोनों ही पक्ष थाने पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई और फिर बिना दुल्हन लिए ही दूल्हा व बाराती वापस लौट गए। मामला शहडोल जिले का है।

 

वरमाला से पहले प्रेमी संग दुल्हन फरार
शादी से पहले ही दुल्हन के प्रेमी संग भागने की घटना शहडोल जिले के अमलाई इलाके की है। जहां एक घर में सीधी जिले से बारात आई थी। दूल्हा सजधज कर अपनी दुल्हनिया लेने बारातियों के साथ पहुंचा था लेकिन बेवफा दुल्हन वरमाला से पहले ही प्रेमी के साथ भाग निकली। दूल्हा हाथ में वरमाला लिए दुल्हन का इंतजार करते रहा लेकिन जब काफी देर तक दुल्हन नहीं आई तो बातें शुरु हो गईं और इसी बीच पता चला कि दुल्हन प्रेमी के साथ भाग गई है। दुल्हन के भागने की खबर लगते ही बारातियों और घरातियों दोनों के ही पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और शादी की खुशियां मानों मातम में बदल गईं। दुल्हन के भागने का पता चलते ही घराती और बाराती दोनों ही थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें

माशूका को इंप्रेस करने खतरनाक बाइक स्टंट, देखें वीडियो



बिना दुल्हन के लौटी बारात
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद दूल्हा व बाराती बिना दुल्हन लिए ही वापस सीधी लौट गए। वहीं बेटी के शादी से ठीक पहले घर से भागने से दु्ल्हन का परिवार भी हैरान है। दोनों ही पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने लड़की की गुमशुदगी दर्ज कर ली है और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि लड़की की तलाश की जा रही है और लड़की के मिलने के बाद ही पूरी घटना का सही सच सामने आ पाएगा। वहीं इस घटना के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग तरह तरह की बातें बना रहे हैं।

देखें वीडियो- धीरे-धीरे प्यार को बढ़ाएं हद से न गुजर जाएं !

Hindi News / Shahdol / वरमाला लिए खड़ा रहा दूल्हा और दुल्हन प्रेमी के साथ भागी, जानें पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.