bell-icon-header
शाहडोल

MP Election 2023 : जैतपुर सीट पर 80.18% वोटिंग, भाजपा-कांग्रेस में है सीधा मुकाबला

MP Election 2023 : 2008 में पहली बार हुआ था जैतपुर विधानसभा सीट पर चुनाव, तब से 3 बार हुए चुनावों में हर बार खिला कमल….

शाहडोलNov 18, 2023 / 07:30 pm

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 85 शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा सीट पर इस बार 80.18% वोटिंग हुई है और मतदाताओं ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद ये बात साफ हो जाएगी कि जैतपुर की जनता ने किसे जीत का आशीर्वाद दिया है। बता दें कि जैतपुर की सीट 2008 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई थी। तब से लेकर अब तक 15 सालों में 3 बार विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। लेकिन एक बार भी कांग्रेस इस सीट पर जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वर्तमान में जैतपुर सीट से भाजपा की मनीषा सिंह विधायक हैं लेकिन इस बार पार्टी ने सीट की अदलाबदली करते हुए जयसिंहनगर के मौजूदा विधायक जयसिंह मरावी को यहां से प्रत्याशी बनाया है और मनीषा सिंह को जयसिंहनगर से प्रत्याशी घोषित किया है।

बीजेपी के जयसिंह मरावी v/s कांग्रेस की उमा धुर्वे
जैतपुर विधानसभा सीट पर इस बार भी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। पिछले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वाली उमा धुर्वे पर एक बार फिर भरोसा जताया है तो वहीं भाजपा ने साल 2008 और 2013 में सीट से विधायक रहे जयसिंह मरावी को चुनावी मैदान में उतारा है। अगर जैतपुर विधानसभा सीट के जातीय समीकरण की बात करते हैं तो यह सीट आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां गोंड़ और बैगा जाति के लोग जीत में निर्णायक भूमिका निभात रहे हैं।

जैतपुर विधानसभा सीट
कुल मतदाता : 2 लाख 47 हजार 504
पुरुष मतदाता : 1 लाख 25 हजार 247
महिला मतदाता : 1 लाख 22 हजार 253

पिछले 2 विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत

साल 2018- 78.17%
साल 2013- 74.94%

जैतपुर विधानसभा सीट का इतिहास
– साल 2018 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीषा सिंह ने कांग्रेस की उमा धुर्वे को 4216 वोटों से हराया था।
– साल 2013 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जय सिंह मरावी ने कांग्रेस के लालन सिंह को 11 हजार 206 वोटों से हराया था।
– साल 2008 के चुनाव में भाजपा के जयसिंह मरावी ने कांग्रेस की यशोदा सिंह को 14 हजार 646 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : चाचौड़ा विधानसभा में मुकाबला त्रिकोणीय, भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच कांटे की टक्कर



Hindi News / Shahdol / MP Election 2023 : जैतपुर सीट पर 80.18% वोटिंग, भाजपा-कांग्रेस में है सीधा मुकाबला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.