bell-icon-header
सिवनी

कांग्रेस के दो विधायकों को टिकट, सिवनी में युवा,  तो केवलारी से पूर्व विधायक रजनीश फिर मैदान में

MP Election 2023 : कांग्रेस ने बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा और लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा पर फिर भरोसा जताया है…

सिवनीOct 16, 2023 / 10:11 am

Sanjana Kumar

mp election 2023 : कांग्रेस ने रविवार को जिले के चारों विधानसभा सीट पर प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा और लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा पर पार्टी ने फिर भरोसा जताया है। केवलारी से वर्ष 2018 में चुनाव हारे पूर्व विधायक रजनीश सिंह इस बार भी टिकट पाने में सफल रहे हैँ। कांग्रेस की सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम सिवनी विधानसभा से आनंद पंजवानी का है। इस बार युवा चेहरा आनंद पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आनंद छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हंै। उनके पिता राजकुमार पंजवानी नपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके सामने भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन होंगे। मुनमुन को भाजपा ने सिवनी सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

बरघाट विधानसभा के विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा अब कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला भाजपा के पूर्व विधायक कमल मर्सकोले से होगा। कमल को भाजपा ने इस सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वर्ष 2013 के चुनाव में कमल व अर्जुन के बीच काटे की टक्कर हुई थी। वर्ष 2018 में कमल को भाजपा से टिकट नहीं मिला था। लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के विधायक योगेंद्र सिंह बाबा व केवलारी विस के पूर्व विधायक रजनीश सिंह अब कांग्रेस से प्रत्याशी हैं। दोनों सीट पर अभी तक भाजपा अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। केवलारी विस से भाजपा के विधायक राकेश पाल सिंह हैं।

टिकट मिलते ही माता रानी के दरबार में पहुंचे प्रत्याशी

कांग्रेस के विधानसभा की जारी सूची में जैसे ही नाम होने की जानकारी मिली प्रत्याशी माता रानी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच गए। महावीर मंढिय़ा स्थित श्यामा माई और आष्टा की देवी के दरबार में पूजा-अर्चना के बाद अधिकृत प्रत्याशियों ने मिलने-जुलने का कार्य प्रारंभ किया।

ये भी पढ़ें : यादों के झरोखे से…स्टार प्रचारक कार्यकर्ताओं के घर खाते खाना, दरी भी उठा लेते थे उम्मीदवार

ये भी पढ़ें : छिंदवाड़ा के रण में कमलनाथ, भाजपा के बंटी साहू से होगा आमना-सामना

Hindi News / Seoni / कांग्रेस के दो विधायकों को टिकट, सिवनी में युवा,  तो केवलारी से पूर्व विधायक रजनीश फिर मैदान में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.