bell-icon-header
सिवनी

काटे गए 308 पेड़ों की पौधे लगाकर हो रही भरपाई

– नागरिकों ने बनाया सर्वन्याय संगठन, लोगों से मांगा सहयोग

सिवनीJul 04, 2024 / 05:48 pm

sunil vanderwar

पौधारोपण

सिवनी. पिछले दिनों सिवनी में नगझर से सीलादेही तक बन रहे फोरलेन मार्ग (चौड़ीकरण) के कारण जो 308 पेड़ काटे गए हैं, उनकी भरपाई के लिए नागरिकों ने पौधे लगाने के अभियान की शुरूआत की है। नागरिकों ने सर्वन्याय (जस्टिस फॉर ऑल) संस्था का गठन किया है। जो कि जिले में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता एवं वंचित समुदाय को कानूनी मदद दिलाने के लिए कार्य कर रही है। संस्था के सदस्य नवेन्द्रु मिश्रा ने बताया कि अभियान में शासन अपनी ओर से इस के लिए कार्य कर रहा है, परंतु अपने भविष्य और पर्यावरण के लिए नागरिकों को भी आगे आने की जरूरत है।
फुटबॉल स्टेडियम सिवनी में नागरिकों ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान में विशेष रूप से फुटबॉल स्टेडियम समिति के सचिव एमके नेमा की सहायता से स्टेडियम परिसर में 150 पौधे लगाए जाने हैं। सुबह स्टेडियम में व्यायाम व घूमने आ रहेे नागरिकों एवं अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा शामिल होकर पौधे लगा रहे हैं। इस पूरे अभियान का एक प्रमुख लक्ष्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना और अपने पेड़ों, जंगलों, तालाबों, नदियों आदि के संरक्षण के लिए जवाबदारी लेने का संदेश देना है।

मिश्रा ने बताया कि आने वाले समय में समूह में शहर के अन्य क्षेत्रों विशेषकर मोक्षधाम में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। जो लोग इस अभियान का हिस्सा बनाना चाहते है या अपने क्षेत्र मे पौधारोपण कारवाना चाहते हैं 9407054284 एवं 7000868750 नंबर पर संपर्क कर सकते हंै।
पौधा लगाने पहुंचे सर्व न्याय संस्था के सदस्यों में नवेन्द्रु मिश्रा, मीना जायसवाल, आनंद मिश्रा, डॉ. रोहित जुनेजा, प्रियंका मिश्रा, उज्जवल उपाध्याय, सौम्या अग्रवाल, अवन्तिका, स्नेह जुनेजा व अन्य उपस्थित रहे।

Hindi News / Seoni / काटे गए 308 पेड़ों की पौधे लगाकर हो रही भरपाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.