bell-icon-header
सीहोर

Weather : 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साथ मिलकर मचाएंगे धमाका, 27 घंटे जमकर हो सकती है प्री मानसून बारिश

Weather Forecast : मध्यप्रदेश के कई जिलों में देर बारिश का मौसम बन सकता है। मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

सीहोरMay 12, 2024 / 04:45 pm

Astha Awasthi

Weather Forecast: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में बीते चार-पांच दिन से आंधी, बारिश का मौसम बन रहा है। हवा की गति 18 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रेकॉर्ड की गई है। आगे हवा की गति तेज होगी, गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दो दिनों के लिए यलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिक तीन से चार दिन मौसम में सुधार नहीं होने की बात कह रहे हैं।

3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस बदलेंगे मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि शहर का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूतनम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। दिन के पारे में दो डिग्री की कमी आने से गर्मी से राहत मिली है। तीन वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम व हवा का रुख बदला होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। जिले में आंधी, बारिश का दौर चल रहा है, 14 मई तक मौसम बदला रहेगा। आकाशीय बिजली गिरने का भी अनुमान है, गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

हवा की गति सामान्य से तीन गुना ज्यादा

बीते एक सप्ताह से हवा की गति सामान्य 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे से दो से तीन गुना ज्यादा रेकॉर्ड हो रही है। शनिवार को हवा की गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रेकॉर्ड की गई है। आगे यह गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रेकॉर्ड की जाएगी। ऐसे में जरूरी है कि लोग सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट रहें। आंधी के समय पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहें। घर की छतों से उड़ने वाले घरेलू सामान को सुरक्षित स्थान पर रखें।

Hindi News / Sehore / Weather : 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक साथ मिलकर मचाएंगे धमाका, 27 घंटे जमकर हो सकती है प्री मानसून बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.