bell-icon-header
सीहोर

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 1 महिला की मौत, 30 लोग घायल

Sehore Accident : मध्यप्रदेश के सीहोर में भीषण हादसा होने से चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत और 30 लोग घायल हो गए।

सीहोरJun 07, 2024 / 04:06 pm

Himanshu Singh

मध्यप्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले के आष्टा में एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई और 30 लोग घायल हुए हैं। यह सभी लोग इछावर तहसील के ग्राम बावड़िया गोसाई शादी में गए थे। ट्रैक्टर-ट्राली में मौजूद लोग किल्लौद जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम भंवरा के चैनपुरा के पास अचानक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई।
हादसे के तुरंत बाद ही घायलों ने इसकी सूचना ने डायल 100 पर दी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज किया गया।जसरथ बाई को डॉक्टरों मृत घोषित कर दिया। इनकी मौत ट्राली के नीचे दबने से हुई है। बता दें कि, जसरथ बाई किल्लौद की ही रहने वाली हैं। इस हादसे में 32 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें से पांच लोगों को सीहोर रेफर किया गया है। वहीं दो गंभीर रुप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए भोपाल लाया गया।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की स्पीड तेज थी। जिस वजह से ड्राइवर ने अपना कंट्रोल खो दिया। ट्रॉली पलटने के बाद लोग 30-40 फीट दूर जाकर गिरे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Sehore / मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा! ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 1 महिला की मौत, 30 लोग घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.