गहराई में पानी के अणुओं का विभाजन शोध के दौरान यह जानकारी भी हैरान करने वाली है कि समुद्र की गहराई में ऑक्सीजन पौधे नहीं बना रहे हैं। शोध के सह-लेखक एंड्रयू स्वीटमैन के मुताबिक वहां ऑक्सीजन धातु के नोड्यूल्स (पिंडों) से निकलती है, जो कोयले के ढेर के समान होते हैं। आलू के आकार के ये नोड्यूल्स पानी के अणुओं को हाइड्रोजन और ऑक्सीजन में बांटते हैं। स्वीटमैन ने कहा, इस खोज से नई बहस छिड़ सकती है।
जीवन की शुरुआत की पहेली पृथ्वी की आधी ऑक्सीजन समुद्र से आती है। एंड्रयू स्वीटमैन का कहना है कि पृथ्वी पर जीवन की शुरुआत के लिए ऑक्सीजन जरूरी थी। अब तक हमारी समझ रही है कि पृथ्वी पर ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रकाश संश्लेषक जीवों से शुरू हुई। अब इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है कि जीवन की शुरुआत कहां से हुई।