bell-icon-header
सतना

Firing: खाने में मिर्च नहीं देने पर MP के दो जवानों को गोली मारी

Two jawans of MP were shot: मृतक रूपेश पटेल मैहर के पौड़ी का रहने वाला था, जबकि संदीप पांडे रीवा के ग्राम घुरे हटा का रहने वाला था। दोनों के गांवों में मातम छा गया।

सतनाSep 19, 2024 / 05:49 pm

Manish Gite

Two jawans of MP were shot: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के एक कैंप में हुई इस घटना ने सभी को दहला दिया। छत्तीसगढ़ शस्त्र बल (CAF) के जवान ने अपने ही साथी जवानों पर सर्विस रायफल से फायरिंग (firing) कर दी। फायरिंग में दो जवानों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
छत्तीसगढ़ बलरामपुर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में भूताही कैंप है। यहां छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) की 11वीं बटालियन तैना रहती है। इस कैंप में बुधवार को 11.30 बजे हुई इस घटना ने सनसनी फैला दी। घटना से पहले सबकुछ शांत था और ठीक चल रहा था। सभी साथी खाना खाने के लिए मेस में बैठे थे। तभी सीएएफ जवान अजय सिदार ने अपनी सर्विस रायफल से अपने ही साथी जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा कैंप गूंज उठा।
मौके पर मौजूद जवानों ने तुरंत ही अजय सिदार नामक जवान को काबू में कर लिया। जब तक मध्यप्रदेश के एक जवान रूपेश पटेल (39) की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा जवान अंबुज शुक्ला, संदीप पांडे और राहुल सिंह घायल हो गए थे। चारों को उपचार के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां संदीप पांडे (39) ने भी दम तोड़ दिया।

एमपी के थे दोनों

रूपेश पटेल मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर के पौड़ी का रहने वाला था, जबकि संदीप पांडे रीवा के ग्राम घुरे हटा का रहने वाला था। दोनों की मौत की खबर सुनते ही उनके गांवों में मातम छा गया।

मामूली था विवाद

विवाद का कारण बेहद मामूली था। अजय सिदार खाना खा रहा था, तभी खाना परोस रहे जवान रुपेश पटेल से उसने मिर्च लाने को कहा, लेकिन मिर्च देने से मना कर दिया, इस पर जवान अंबुज शुक्ला ने रूपेश पटेल का साथ दे दिया। इतने में वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया। अजय सिदार अपने आपको काबू नहीं कर पाया और उसने अपनी सर्विस रायफल उठा ली और फायरिंग शुरू कर दी। रूपेश पटेल की गोली लगते ही मौत हो गई। जबकि अंबुज शुक्ला के पैरों में गोली लगी, जिससे वो घायल हो गया। यह देख जवान संदीप पांडे सदमे में ही गिर गया। रास्ते में संदीप पांडे ने भी दम तोड़ दिया।

चिढ़ाते थे ये जवान

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सीएएफ जवान अजय सिदार को उसके साथी अक्सर चिढ़ाते रहते थे, जिससे वो परेशान रहने लगा था। बुधवार को गुस्से में अचानक उसने रायफल तान दी और गुस्से में इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। यह भी पता चला है कि कैंप इंचार्ज से शिकायत करने पर कुछ समय पहले अजय सिदार की बंदूक जमा करा ली गई थी और उसे इश्यू नहीं की गई थी। बुधवार को विवाद होने की स्थिति में अजय सिदार ने दूसरे साथी की इंसास रायफल छीन ली और कई राउंड फायर कर दिए। इस मामले में बलरामपुर के एसपी राजेश अग्रवाल का कहना है कि आपसी विवाद के कारण यह घटना हुई है। विवाद क्या था इसकी जांच चल रही है। यह विभाग की बड़ी क्षति है। दोनों जवानों का दुखद निधन हो गया।

Hindi News / Satna / Firing: खाने में मिर्च नहीं देने पर MP के दो जवानों को गोली मारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.