bell-icon-header
सतना

MP Election 2023 : रामपुर बघेलान में करीब 2 परसेंट गिरकर 73.35% वोटिंग, इस बार कौन चखेगा ‘चुनावी खुचरन’ का स्वाद

MP Election 2023 : रामपुर बघेलान सीट पर ब्राह्मण, ठाकुर और पटेल करते हैं जीत-हार का फैसला

सतनाNov 18, 2023 / 09:11 pm

Shailendra Sharma

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मध्यप्रदेश विधानसभा क्रमांक 67 बघेलान सतना जिले की एक अहम सीट है। इस सीट पर इस बार 73.35 फीसदी मतदान हुआ है जो पिछली बार के मुकाबले करीब 2 फीसदी कम है। अपनी खुचरन मिठाई के लिए प्रसिद्ध रामपुर बघेलान की जनता ने प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया और अब इंतजार है 3 दिसंबर का जब ईवीएम का पिटारा खुलेगा और पता चलेगा कि इस बार किस प्रत्याशी की किस्मत चमकी है। इस सीट से भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश में है। हालांकि कांग्रेस और बसपा ने भाजपा के विजयी रथ को रोकने की पूरी कोशिश भी की है। ऐसे में देखना दिलचस्प है कि इस सीट पर इस बार क्या चुनाव परिणाम आते हैं ।

विक्रम सिंह (बीजेपी) v/s रामशंकर प्यासी (कांग्रेस)
रामपुर बघेलान सीट पर वर्तमान में भाजपा के विक्रम सिंह विधायक हैं और इस बार के चुनाव में भी भाजपा ने विक्रम सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं कांग्रेस ने रामशंकर प्यासी को टिकट दिया है। रामशंकर प्यासी पिछली बार भी चुनाव लड़े थे और तीसरी पोजिशन पर रहे थे। दूसरी पोजिशन पर बसपा के रामलखन सिंह थे। इस बार बसपा ने यहां से मणिराज सिंह को टिकट दिया है। वहीं अगर रामपुर बघेलान सीट की बात की जाए तो इस सीट पर ब्राह्मण, ठाकुर और पटेल जाति के वोटर्स जीत-हार में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें

MP Election 2023 : पिछले चार चुनावों में हर बार इस सीट पर जनता ने बदला है विधायक

रामपुर बघेलान विधानसभा सीट
कुल मतदाता- 2 लाख 63 हजार 9
पुरुष मतदाता- 1 लाख 37 हजार 625
महिला मतदाता- 1 लाख 25 हजार 384

पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत
साल 2018- 75.26%
साल 2013- 70.30%

रामपुर बघेलान विधानसभा सीट का इतिहास
साल 2018- भाजपा के विक्रम सिंह ने बसपा के रामलखन सिंह को 15 हजार 687 वोटों से हराया था।
साल 2013- भाजपा के हर्ष सिंह ने बसपा की रामलखन सिंह को 24 हजार 255 वोटों से हराया था।

यह भी पढ़ें

mp election 2023

: इस सीट पर एक भी चुनाव नहीं जीती है भाजपा, क्या इस बार खुलेगा जीत का खाता ?

Hindi News / Satna / MP Election 2023 : रामपुर बघेलान में करीब 2 परसेंट गिरकर 73.35% वोटिंग, इस बार कौन चखेगा ‘चुनावी खुचरन’ का स्वाद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.