bell-icon-header
संत कबीर नगर

चंदा मांगकर होगा यूट्यूबर मालती चौहान का अंतिम संस्कार! गोरखपुरिया भौजी ने रोते हुए किया ये खुलासा

यूट्यूबर मालती चौहान की शादी 3 साल पहले यूट्यूबर विष्णु से शादी हुई थी। आज उनका अंतिम संस्कार होगा।

संत कबीर नगरNov 24, 2023 / 12:19 pm

Sanjana Singh

संतकबीरनगर की मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच गोरखपुरिया भौजी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खूब फूट-फूटकर रो रही हैं। वीडियो खबर के अंत में लगी है।
‘मैं उसे इंसाफ नहीं दिला पाई’
यूट्यूबर गोरखपुरिया भौजी ने इस वीडियो में मालती चौहान से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया है। उन्होंने अपने इस वीडियो में रोते हुए कहा, “मैं मालती को इंसाफ नहीं दिला पाई। वो कहती थी कि दीदी हमके बचा ल। अब उसके बच्चे का क्या होगा। उसके अंतिम संस्कार के लिए हम अब चंदा जुटा रहे हैं। मालती के साथ बहुत अन्याय हुआ है। मैं उसकी मौत से बुरी तरह से टूट चुकी हूं।”

यह भी पढ़ें

मालती चौहान को 14 दिन पहले से ही था मौत का आभास! इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

3 साल पहले हुई थी शादी
यह मामला महुली थाना के काली जगदीशपुर का है। उमरी कला की मालती की शादी 3 साल पहले यूट्यूबर विष्णु से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। मगर पति-पत्नी में 1 महीने से विवाद चल रहा था। विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।

Hindi News / Sant Kabir Nagar / चंदा मांगकर होगा यूट्यूबर मालती चौहान का अंतिम संस्कार! गोरखपुरिया भौजी ने रोते हुए किया ये खुलासा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.