bell-icon-header
संत कबीर नगर

वृद्ध पिता की गला दबाकर किया हत्या, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले में एक अर्धविक्षिप्त युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक मौके से फरार बताया जा रहा है।

संत कबीर नगरJun 09, 2024 / 06:27 pm

anoop shukla

जिले में थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले में एक अर्धविक्षिप्त युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस को उक्त मामले में तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।
गंगू पुत्र रामवृक्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा है। बीती रात वह घर पहुंचा तो किसी बात से नाराज होकर अपने पिता रामवृक्ष से झगड़ा करने लगा। मामला आगे बढ़ा तो उसने अपने बुजुर्ग पिता रामवृक्ष (70) का गला दबा दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां से स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रामवृक्ष की मृत्यु हो गई।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल के थानेदार रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित युवक को जेल भेजा गया है। युवक के द्वारा अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के बाद से पूरे गांव से कोहराम मचा हुआ है। युवक की कुछ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। युवक से परेशान होकर उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। जानकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Hindi News / Sant Kabir Nagar / वृद्ध पिता की गला दबाकर किया हत्या, पत्नी के मायके जाने से था नाराज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.