scriptSambhal Lok Sabha Seat: बुर्का पहने महिला की ID हो रही थी चेक, IPS अनुकृति ने किया ये काम, जानें पूरा मामला | ID of woman wearing burqa was being checked in Sambhal | Patrika News
सम्भल

Sambhal Lok Sabha Seat: बुर्का पहने महिला की ID हो रही थी चेक, IPS अनुकृति ने किया ये काम, जानें पूरा मामला

Sambhal News: संभल में बुर्खे की आड़ में वोटिंग होने के आरोप हमेशा से ही लगते रहे हैं। इसी बीच आईपीएस अनुकृति की एक वीडियो वायरल हो रही है।

सम्भलMay 07, 2024 / 07:08 pm

Mohd Danish

ID of woman wearing burqa was being checked in Sambhal

Sambhal Lok Sabha Seat

Sambhal Lok Sabha Seat: संभल हमेशा से ही उत्तर प्रदेश का संवेदनशील जिला रहा है। ऐसे में मतदान के बीच यहां पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। दरअसल संभल में हमेशा से ही फर्जी वोटिंग के मामले सामने आते रहे हैं। फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए पुलिस भी खासा एक्टिव है। मगर इसी बीच संभल से जो तस्वीर सामने आई है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल संभल में वोटिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मी मुस्लिम महिलाओं की आईडी चेक कर रही थी। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं का हिजाब उतारकर भी महिला पुलिसकर्मी पहचान कर रही थी। इसी बीच संभल में तैनात आईपीएस अनुकृति ने बुर्का पहने महिलाओं की चेंकिग पर महिला पुलिसकर्मियों को ही लताड़ लगा दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें बूथ के गेट के बाहर चेंकिग करने का कोई अधिकार नहीं है।
दरअसल संभल में महिला पुलिसकर्मी मुस्लिम महिला वोटर्स को रोककर उनकी आईडी चेक कर रही थीं। इसके बाद ही उन्हें पोलिंग सेंटर पर जाने दे रही थीं। बूथ के गेट पर ही बुर्का मुस्लिम महिलाओं की आईडी चेक की जा रही थी।
जानकारी के अनुसार आईपीएस अनुकृति मौके पर आ गईं और उन्होंने वहां तैनात पुलिसकर्मियों को फटकार लगा दी। अपर पुलिस अधीक्षक अनुकृति ने कहा कि बूथ के गेट पर आईडी चेंक करने का पुलिसकर्मियों का कोई अधिकार नहीं है। पुलिस अधिकारी अनुकृति ने महिला पुलिसकर्मियों को फटकारते हुए कहा कि आप लोग यहां से जाएं और लोगों को वोट करने दें। फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है।

Hindi News/ Sambhal / Sambhal Lok Sabha Seat: बुर्का पहने महिला की ID हो रही थी चेक, IPS अनुकृति ने किया ये काम, जानें पूरा मामला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो