bell-icon-header
सम्भल

तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बोले- 2024 में तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

Sambhal News: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बंपर जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न में डूब गए हैं। संभल में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने दिवाली मनाई। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी।

सम्भलDec 03, 2023 / 08:37 pm

Mohd Danish

Sambhal News Today: विधानसभा 2023 चुनाव में भाजपा को मिली जिससे उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और कहा कि मोदी के नेतृत्व में सेमीफाइनल जीत लिया। अब 2024 की बारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ बनी सरकार से कार्यकर्ताओं में खुशी दिखाई दी है। वहीं तेलंगाना में भी आठ सीटों की बढ़त से कार्यकर्ता खुश नजर आए। कार्यकर्ताओं ने आज आए चुनावी नतीजे पर 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जीत का जश्न
रविवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संभल जिले की सदर कोतवाली संभल क्षेत्र के शंकर इंटर कॉलेज चौराहा, भाजपा जिला कार्यालय, कस्बा बहजोई, बबराला एवं चंदौसी सहित विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने जिलाध्यक्ष का मुंह मीठा कराकर एक दूसरे को राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जीत की बधाई देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी से जुड़ने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें

जमीनी विवाद में जमकर हुई फायरिंग, एक की मौत, तीन घायल, जांच में जुटी पुलिस

जिलाध्यक्ष ने कहा यह जीत सनातन की जीत
भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बनने पर पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया गया है। साथ ही आने वाले 2024 के चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों ने कमर कस ली है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह जीत सनातन की जीत है। हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक की जीत है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही हैं। हर गरीब तबके तक चलाई जा रहीं यह उन योजनाओं की जीत है।

Hindi News / Sambhal / तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न, बोले- 2024 में तीसरी बार पीएम बनेंगे मोदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.