bell-icon-header
सम्भल

8 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ हुई फरार, पति के साथ मजदूरी करता था प्रेमी

Sambhal News: यूपी के संभल से एक चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां 8 बच्चो की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं प्रेमी के भी 3 बच्चे है।

सम्भलJun 12, 2023 / 06:55 pm

Sonali Kesarwani

Sambhal News: संभल के एक गांव में आठ बच्चों की मां पति के दोस्त अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने प्रेमी के खिलाफ महिला को बहला फुसलाकर कर ले जाने की सूचना थाने में दी है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का निकाह वर्ष 2004 में डिडौली थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। निकाह के बाद उनके आठ बच्चे हैं। बताया गया है कि छह बेटियां और दो बेटे हैं। पति राज मिस्त्री का काम करके इनका पालन पोषण करता है।
पति के यहां मजदूरी करता था प्रेमी
इस घटना के बाद पूरा मामला सामने ये आया कि राजमिस्त्री को मजदूर की जरूरत होती थी, जिसके लिए वह गांव के ही निवासी युवक को बुलाकर ले जाता था। इसी दौरान राजमिस्त्री की पत्नी और मजदूर के बीच प्रेम संबंध हो गए। घर आना जाना हो गया। जिसके बाद एक दूसरे से मिलने लगे और मौका पाकर घर से चले गए। जिस व्यक्ति के साथ महिला गई है, वह भी तीन बच्चों का पिता है। इस तरह से अपने अपने बच्चों को छोड़कर दोनों के भागने की चर्चा पूरे गांव में है।

Hindi News / Sambhal / 8 बच्चों की मां 3 बच्चों के पिता के साथ हुई फरार, पति के साथ मजदूरी करता था प्रेमी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.