bell-icon-header
सहारनपुर

चुनाव से पहले अवैध हथियारों के साथ 50 से अधिक लड़कों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया social media पर वायरल हो रहे वीडियो viral video में 50 से अधिक लड़के दिखाई दे रहे हैं। इनके हाथों में तमंचे और लाठिया हैं। पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है। अभी तक वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।

सहारनपुरDec 21, 2022 / 09:55 pm

Shivmani Tyagi

वायरल हो रही वीडियो से लिया गया फोटो

निकाय चुनाव से पहले सहारनपुर में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। करीब 45 सैकेंड के इस वीडियो में कई लड़के खेतों में दिखाई दे रहे हैं। इनके हाथों में हॉकी, डंडे और तमंचे हैं। एक युवक इसी दौरान इनका वीडियो बना रहा है। ये लड़के खेत में क्या कर रहे हैं ? इनके खेत में इकट्ठा होने के पीछे क्या उद्देश्य है ? इन सभी सवालों का जवाब पुलिस को तलाशना होगा। फिलहाल पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह वीडियो सहारनपुर का है भी या नहीं !
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा वीडियो
वायरल वीडियो सहारनपुर के थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव उमाही कला का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लिखा जा रहा है कि यह वीडियो सहारनपुर के उमाही कला गांव का है। पुलिस अब इस वीडियो की जांच में जुट गई है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतने लड़के एक साथ खेतों में क्या कर रहे हैं ?
सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट भी किए जा रहे हैं। कुछ लोग लिख रहे हैं कि यह वीडियो पुराना है तो कुछ लोग कह रहे हैं कि ये वीडियो अभी का है। जो लोग इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं उनका तर्क है कि ये वीडियो सहारनपुर में तीन वर्ष पूर्व हुए जातीय संघर्ष के दौरान का हो सकता है।
यह भी पढ़ें

सुबह जल्दी उठकर करने लगती है घर का काम, बहू की इस आदत से सास परेशान, पुलिस हैरान

पुलिस जांच में होगा खुलासा
वायरल हो रहा वीडियो कब का है ? सहारनपुर का है या किसी अन्य शहर का है ? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस जांच में सामने आएंगे। फिलहाल एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का यही कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जांच की जा रही है। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindi News / Saharanpur / चुनाव से पहले अवैध हथियारों के साथ 50 से अधिक लड़कों का वीडियो वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.