scriptकिसान आंदोलन को लेकर यूपी की सीमाओं पर भी बढ़ा पहरा, अलर्ट जारी | UP borders guarded regarding farmers movement alert issue | Patrika News
सहारनपुर

किसान आंदोलन को लेकर यूपी की सीमाओं पर भी बढ़ा पहरा, अलर्ट जारी

किसान आंदोलन farmer protest को देखते हुए हरियाणा, पंजाब से सटे यूपी के जिले सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की सीमाओं UP border पर भी निगरानी तेज कर दी गई है।

सहारनपुरFeb 14, 2024 / 08:53 am

Shivmani Tyagi

farmer_protest.jpg

farmer protest

किसान आंदोलन को देखते हुए एनसीआर और हरियाणा पंजाब से सटे यूपी के जिलों में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर की सीमाओं पर पहरा बढ़ा दिया गया है। यहा सभी वाहनों और विशेष रूप से ट्रैक्टर ट्रालियों की जांच की जा रही है। आशंका है कि किसान यूपी के रास्ते भी दिल्ली एनसीआर की ओर कूच कर सकते हैं।
सहारनपुर मंडल भी किसानों का गढ़
दरअसल सहारनपुर मंडल भी किसानों का गढ़ है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और शामली भी किसानों का गढ़ है। सहारनपुर में भी समय-समय पर किसानों के बड़े आंदोलन होते रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश अध्यक्ष सहारनपुर के रहने वाले हैं और यहां संगठन काफी मजबूत है। ऐसे में सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर तीनों जिलों की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।
इस बार पूरी तैयारी के साथ किसान
पिछले आंदोलन के बाद इस बार किसान पूरी तैयारी के साथ निकले हैं। हरियाणा-पंजाब और दिल्ली एनसीआर से जो रिपोर्ट आ रही हैं उनके मुताबिक किसान इस बार ट्रैक्टरों को माॅर्डिफाइ कराकर आंदोलन के लिए निकल रहे हैं। किसानों ने ट्रैक्टरों के चारों ओर कटीलें तारों से तारबाड़ कराई है तो पहियों समेत पूरे ट्रैक्टरों को सुरक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा लोहे की ग्रिल से सुरक्षा दी गई है। इन्हे किसानों की भाषा में एक्सट्रा बम्फर कहा जा रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों के लिए इन ट्रैक्टरों के रोकना मुश्किल हो रहा है।
ड्रोन से किसानों के ट्रैक्टरों रोकने की जुगत में पुलिस
हैरान कर देने वाली बात ये भी है कि इस बार पुलिस ड्रोन से किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने की कोशिश कर रही है। जब किसानों के ट्रैक्टरों की रफ्तार के आगे पुलिस के इंतजाम कम पड़ गए तो पुलिस को ड्रोन से आसू गैस के गोले दागने पड़े। इसके बावजूद किसान नहीं रुक रहे। किसानों का साफ कहना है कि दिल्ली तैयार हो जाओ हम आ रहे हैं।

Hindi News/ Saharanpur / किसान आंदोलन को लेकर यूपी की सीमाओं पर भी बढ़ा पहरा, अलर्ट जारी

ट्रेंडिंग वीडियो