दिन निकलते ही दिया वारदात को अंजाम
मृतक छात्र की पहचान 20 वर्षीय हेमंत के रूप में हुई है। हेमंत के पिता राजेश कुमार बेहट थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। हेमंत एक कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि युवक का अपनी ही एक क्लासमेट से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। इस कहासुनी के बाद युवक इतना डिप्रेशन में चला गया कि उसने खुद को गोली मार ली। वह लड़की के घर पहुंचा और खुद को ही गोली मार ली। घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। बेहट थाना क्षेत्र के ही रहने वाले लक्ष्मी सिंह ने बताया कि सुबह करीब 6:00 बजे जब वह घर आ रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक लड़का उनके घर के अंदर जा रहा है। उन्होंने सोचा कि छोटे भाई का कोई जानने वाला होगा लेकिन कुछ ही देर बाद घर के अंदर से गोली की आवाज आई और जब वह अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उसे युवक का शव लहूलुहान हालत पर पड़ा हुआ था। तमंचा भी उसके बराबर में ही पड़ा हुआ था।